आपके पोर्टफोलियो के लिए मिल गया दिवाली धमाका! लिस्ट में हैं 38% अपसाइड तक वाले शेयर

दिवाली पर नया संवत शुरू होने से पहले ब्रोकरेज फर्मों ने बैंकिंग, डिफेंस, IT, फार्मा, FMCG, टेलीकॉम और स्टील तक, कई सेक्टर से शेयर चुने हैं। जानिए किस ब्रोकरेज ने कौन सा शेयर चुना, टारगेट कितना है और किस पर सबसे ज्यादा भरोसा दिखा

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 5:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिवाली पर नया संवत शुरू होने से पहले ब्रोकरेज फर्मों ने चुनें बेस्ट स्टॉक्स।

Diwali Stock Picks 2026: दिवाली के साथ शेयर बाजार संवत 2083 में कदम रखने जा रहा है और ब्रोकरेज फर्मों ने इस मौके के लिए अपनी पसंद के शेयरों की लिस्ट तैयार कर दी है। JM फाइनेंशियल, बोनांजा पोर्टफोलियो, कोटक नियो और बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के इन पिक्स में कुछ शेयरों पर 38% तक की बढ़त का अनुमान है। इन सब लिस्ट्स में एक नाम बार-बार दिखता है, ICICI बैंक, जिस पर तीन ब्रोकरेज ने एक साथ भरोसा जताया है।

किस आधार पर चुने गए ये शेयर?

ब्रोकरेज ने इस बार किसी एक सेक्टर पर दांव नहीं लगाया है। लिस्ट में बैंकिंग, IT, डिफेंस, फार्मा, FMCG, टेलीकॉम, स्टील और इंजीनियरिंग, हर तरह के शेयर हैं। इन्हें चुनने के पीछे कंपनियों की सुधरती कमाई, बढ़ती प्रोडक्शन क्षमता, इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहा खर्च, बढ़ती खपत और बेहतर होते कामकाज जैसी वजहें हैं।


मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए आए इन सुझावों में दो तरह की सोच दिखती है। कुछ शेयर कंपनी के कारोबार और कमाई की मजबूती देखकर चुने गए हैं, यानी फंडामेंटल पिक्स। कुछ शेयर चार्ट और भाव की चाल के आधार पर, यानी टेक्निकल पिक्स।

ICICI बैंक पर तीन ब्रोकरेज का भरोसा

चारों ब्रोकरेज की लिस्ट को साथ रखकर देखें तो ICICI बैंक सबसे बड़ा पसंदीदा बनकर उभरता है। JM फाइनेंशियल ने इसके लिए ₹1,710 का टारगेट दिया है, कोटक नियो ने ₹1,800 का और बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने ₹1,570 का। तीनों के टारगेट अलग हैं, लेकिन भरोसा एक जैसा।

भारतीय शेयर बाजारों के बुरे दिन खत्म, दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने बताई इसकी 3 वजह

डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) भी दो ब्रोकरेज की लिस्ट में है। JM फाइनेंशियल ने इसमें 33% अपसाइड के साथ ₹485 का टारगेट दिया है, जबकि कोटक नियो ने ₹410 के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह दी है।

JM फाइनेंशियल के 10 शेयर

JM फाइनेंशियल ने कुल 10 शेयर चुने हैं, जो बैंकिंग, डिफेंस, पावर ट्रांसमिशन, टेलीकॉम इक्विपमेंट, मेटल रीसाइक्लिंग, फार्मा, न्यू-एज कारोबार, टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स और स्टील से आते हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अपसाइड ग्रेविटा में है, जबकि पावर ग्रिड और टाटा स्टील में सबसे कम 15% का अनुमान है।

  1. ग्रेविटा: भाव ₹1,343, टारगेट ₹1,800, अपसाइड 34%
  2. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL): भाव ₹364, टारगेट ₹485, अपसाइड 33%
  3. एमक्योर फार्मास्युटिकल्स: भाव ₹1,873, टारगेट ₹2,362, अपसाइड 26%
  4. ICICI बैंक: भाव ₹1,374, टारगेट ₹1,710, अपसाइड 24%
  5. भारती एयरटेल: भाव ₹1,950, टारगेट ₹2,400, अपसाइड 23%
  6. इटरनल: भाव ₹327, टारगेट ₹400, अपसाइड 22%
  7. लार्सन एंड टुब्रो (L&T): भाव ₹3,805, टारगेट ₹4,615, अपसाइड 21%
  8. स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज: भाव ₹879, टारगेट ₹1,020, अपसाइड 16%
  9. पावर ग्रिड: भाव ₹251, टारगेट ₹290, अपसाइड 15%
  10. टाटा स्टील: भाव ₹169, टारगेट ₹195, अपसाइड 15%

बोनांजा के 7 शेयर, एक में 38% का अपसाइड

बोनांजा पोर्टफोलियो ने संवत 2083 के लिए 7 शेयर चुने हैं, जो IT, बैंकिंग, फार्मा, FMCG, स्टील और इंजीनियरिंग से हैं। इसकी लिस्ट में अपसाइड 18% से 38% के बीच है और चारों ब्रोकरेज के सभी पिक्स में सबसे बड़ा अनुमान भी यहीं है।

  1. टाटा एलेक्सी: भाव ₹3,790, टारगेट ₹5,226, अपसाइड 38%
  2. सांभव स्टील ट्यूब्स: भाव ₹152, टारगेट ₹205, अपसाइड 35%
  3. प्रिवी स्पेशियलिटी केमिकल्स: भाव ₹3,218, टारगेट ₹4,239, अपसाइड 32%
  4. IDFC फर्स्ट बैंक: भाव ₹72, टारगेट ₹92.8, अपसाइड 29%
  5. HBL इंजीनियरिंग: भाव ₹796, टारगेट ₹968, अपसाइड 22%
  6. ग्लैंड फार्मा: भाव ₹3,096, टारगेट ₹3,690, अपसाइड 19%
  7. मैरिको: भाव ₹800, टारगेट ₹940, अपसाइड 18%

कोटक नियो के टेक्निकल पिक्स

कोटक नियो ने अलग रास्ता चुना है। उसकी नजर उन शेयरों पर है जो हाल के ऊंचे स्तरों से नीचे आ चुके हैं, लेकिन अब या तो संभलने के संकेत दे रहे हैं या अहम सपोर्ट लेवल के पास कारोबार कर रहे हैं। इसलिए हर पिक के साथ टारगेट के अलावा स्टॉप लॉस भी दिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी कोटक नियो के पिक्स में शामिल है।

  • ICICI बैंक: BUY, टारगेट ₹1,800, स्टॉप लॉस ₹1,200
  • JSW स्टील: BUY, टारगेट ₹1,475, स्टॉप लॉस ₹1,150
  • बजाज फाइनेंस: BUY, टारगेट ₹1,200, स्टॉप लॉस ₹770
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL): BUY, टारगेट ₹410, स्टॉप लॉस ₹340

बजाज ब्रोकिंग के 9 शेयर

बजाज ब्रोकिंग रिसर्च ने 9 शेयर चुने हैं और इनके लिए 1 साल का नजरिया रखा है, यानी अगली दिवाली तक। ये पिक्स फंडामेंटल और टेक्निकल, दोनों तरह के एनालिसिस को मिलाकर तैयार किए गए हैं। ब्रोकरेज ने उन कंपनियों को चुना है जिनका कारोबार मजबूत है, कमाई बढ़ने की राह साफ दिख रही है, कामकाज सुधर रहा है, ऑर्डर बुक दमदार है और चार्ट भी साथ दे रहे हैं।

फंडामेंटल पिक्स में 6 शेयर हैं

  • CG पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस: टारगेट ₹938, अपसाइड 16%
  • वरुण बेवरेजेज: टारगेट ₹459, अपसाइड 15%
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा: टारगेट ₹3,251, अपसाइड 13%
  • सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज: टारगेट ₹1,144, अपसाइड 12%
  • रोलेक्स रिंग्स: टारगेट ₹185, अपसाइड 12%
  • GE वर्नोवा T&D इंडिया: टारगेट ₹4,545, अपसाइड 10%

टेक्निकल पिक्स में 3 शेयर हैं

  • लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स: टारगेट ₹99, अपसाइड 19%
  • अदानी पावर: टारगेट ₹223, अपसाइड 16%
  • ICICI बैंक: टारगेट ₹1,570, अपसाइड 12%

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।