Get App

स्टॉक मार्केट में कमाई के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे सेक्टर्स के लीडिंग स्टॉक्स पर लगाएं दांव: प्रशांत शाह

प्रशांत शाह का मानना है कि इस समय बाजार में हेल्थकेयर, फार्मा, डिफेंस और बैंकिंग में निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सेक्टर कुछ शेयर अच्छे दिख रहे हैं। ये बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और मजबूत रुख दिखा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में लीडर स्टॉक्स को खोजना एक अच्छी रणनीति है। यह रणनीति निफ्टी के बियरिश मोड में नहीं होने पर अनुकूल रिस्क रिवॉर्ड रेशियो प्रदान करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 6:48 PM
स्टॉक मार्केट में कमाई के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे सेक्टर्स के लीडिंग स्टॉक्स पर लगाएं दांव: प्रशांत शाह
इस समय निफ्टी तमाम मानकों पर 17000 पर मजबूत बेस बना चुका है। यहां से निफ्टी में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है

अगर हम हाल में बाजार में आए उछाल के बाद के एक्शन पर नजर डालें तो इससे संकेत मिलता है कि निफ्टी के लिए 17800 –18000 की तरफ जाने का रास्ता खुल गया है। हालांकि अगर निफ्टी 17000 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 16500 तक जा सकती है। ऐसे में हमें बाजार में सतर्क नजरिया अपनाए रखना चाहिए। ये बातें मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में डिफाइनेज सिक्योरिटीज (Definedge Securities) के संस्थापक और सीईओ प्रशांत शाह (Prashant Shah)ने कही हैं। उन्होंने इस बात चीत में आगे कहा कि इस समय निफ्टी तमाम मानकों पर 17000 पर मजबूत बेस बना चुका है। यहां से निफ्टी में कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है।

हेल्थकेयर, फार्मा, डिफेंस और बैंकिंग में निवेश के अच्छे मौके

ट्रेडिंग और निवेश पर चार किताबों के लेखक प्रशांत शाह का मानना है कि इस समय बाजार में हेल्थकेयर, फार्मा, डिफेंस और बैंकिंग में निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं। उन्होंने कहा ''इन सेक्टर के कुछ शेयर अच्छे दिख रहे हैं। ये बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और मजबूत रुख दिखा रहे हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में लीडर स्टॉक्स को खोजना एक अच्छी रणनीति है। यह रणनीति निफ्टी के बियरिश मोड में नहीं होने पर अनुकूल रिस्क रिवॉर्ड रेशियो प्रदान करती है।

बैंक निफ्टी में शॉर्ट टर्म में कंसोलीडेशन मुमकिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें