आने वाले कुछ हफ्तों में 30-40% रिटर्न के लिए नजारा टेक और बोरोसिल रिन्यूएबल्स पर लगाएं दांव: विकास सालुंखे

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए विकास ने कहा कि मार्च एक्सपायरी के बाद हमने 38840 स्तरों से पुलबैक रैली देखी। अब बैंक निफ्टी 41750 और 42640 के बीच कंसोलीडेट हो रहा है। अब अगर बैंक निफ्टी 42640 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो यह हमें 43500-43700 का स्तर छूता नजर आ सकता है

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
17860 पर निफ्टी का 100 DMA है जिसने निफ्टी के लिए रजिस्टेंस का काम किया है। अगर निफ्टी 17570 पर स्थित 200-DMA से नीचे बंद होता है तो फिर इसमें नीचे की तरफ 17200-17000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है

IT शेयरों की अब तक काफी पिटाई हो चुकी। आईटी कंपनियों के शुरुआती नतीजे भी इस सेक्टर में जोश भरने में कामयाब नहीं रहे हैं। अब तक आए नतीजों ने इस सेक्टर की स्थितियां और खराब ही की हैं। लेकिन अब आईटी सेक्टर के दिन जल्द ही बदलते दिख सकते हैं। ये बातें निर्मल बंग के विकास सालुंखे ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। उनका मानना है कि इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, साइंट और टेक महिंद्रा जैसे तीनें लीडिंग आईटी स्टॉक्स में अब तक काफी गिरावट आ चुकी है। अब यहां से इनमें बाउंसबैक देखने को मिल सकता है।

नजारा टेक्नोलॉजीज में जल्द 565 रुपए का स्तर मुमकिन

इसके अलावा विकास सालुंखे आने वाले हफ्तों के लिए दो शेयरों पर बुलिश हैं। ये हैं गेमिंग फर्म नजारा टेक्नोलॉजीज और ग्रीन एनर्जी कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल्स। विकास का मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में इन स्टॉक्स में काफी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। विकास का कहना है कि नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) 565 रुपये के मौजूदा स्तर पर बहुत अच्छा नजर आ रह है। इसने अपने वीकली चार्ट पर एक डबल-बॉटम फॉर्मेशन बनाया है और आने वाले हफ्तों में यह 800 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है।


बोरोसिल रिन्यूएबल्स में 660 रुपये के टारगेट मुमकिन

बोरोसिल रिन्यूएबल्स पर बात करते हुए विकास सालुंखे ने कहा कि इस स्टॉक का चार्ट भी पॉजिटिव दिख रहा है। वीकली चार्ट पर स्टॉक ने अपने डाउनवर्ड-स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से एक मजबूत ब्रेकआउट दिया है। साथ ही स्टॉक के वॉल्यूम में भी बढ़त देखने को मिली है। ये बोरोसिल रिन्यूएबल्स के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। आने वाले हफ्तों में ये स्टॉक 660 रुपये के स्तर तक जा सकता है।

जाने कैसी रह सकती है निफ्टी-बैंक निफ्टी की चाल

बाजार पर बात करते हुए विकास सालुंखे ने कहा कि निफ्टी को 17860-17940 के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। निफ्टी में इन स्तरों के आसपास मुनाफावसूली दिखने की उम्मीद पहले से थी। मार्च एक्सपायरी के बाद, हमने निफ्टी में 17000 के निचले स्तर से उछाल देखना शुरू कर दिया है। इस रैली में निफ्टी में लगभग 800 अंकों की बढ़त आई है और ये 17860 के स्तर तक पहुंचा है।

17860 पर निफ्टी का 100 DMA है जिसने निफ्टी के लिए रजिस्टेंस का काम किया है। अगर निफ्टी 17570 पर स्थित 200-DMA से नीचे बंद होता है तो फिर इसमें नीचे की तरफ 17200-17000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

PMS के पसंदीदा ये नैनोकैप स्टॉक साबित हो सकते हैं मल्टीबैगर, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए विकास ने कहा कि मार्च एक्सपायरी के बाद हमने 38840 स्तरों से पुलबैक रैली देखी। अब बैंक निफ्टी 41750 और 42640 के बीच कंसोलीडेट हो रहा है। अब अगर बैंक निफ्टी 42640 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो यह हमें 43500-43700 का स्तर छूता नजर आ सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।