Get App

आने वाले कुछ हफ्तों में 30-40% रिटर्न के लिए नजारा टेक और बोरोसिल रिन्यूएबल्स पर लगाएं दांव: विकास सालुंखे

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए विकास ने कहा कि मार्च एक्सपायरी के बाद हमने 38840 स्तरों से पुलबैक रैली देखी। अब बैंक निफ्टी 41750 और 42640 के बीच कंसोलीडेट हो रहा है। अब अगर बैंक निफ्टी 42640 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो यह हमें 43500-43700 का स्तर छूता नजर आ सकता है

Sunil Matkarअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 3:06 PM
आने वाले कुछ हफ्तों में 30-40% रिटर्न के लिए नजारा टेक और बोरोसिल रिन्यूएबल्स पर लगाएं दांव: विकास सालुंखे
17860 पर निफ्टी का 100 DMA है जिसने निफ्टी के लिए रजिस्टेंस का काम किया है। अगर निफ्टी 17570 पर स्थित 200-DMA से नीचे बंद होता है तो फिर इसमें नीचे की तरफ 17200-17000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है

IT शेयरों की अब तक काफी पिटाई हो चुकी। आईटी कंपनियों के शुरुआती नतीजे भी इस सेक्टर में जोश भरने में कामयाब नहीं रहे हैं। अब तक आए नतीजों ने इस सेक्टर की स्थितियां और खराब ही की हैं। लेकिन अब आईटी सेक्टर के दिन जल्द ही बदलते दिख सकते हैं। ये बातें निर्मल बंग के विकास सालुंखे ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। उनका मानना है कि इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, साइंट और टेक महिंद्रा जैसे तीनें लीडिंग आईटी स्टॉक्स में अब तक काफी गिरावट आ चुकी है। अब यहां से इनमें बाउंसबैक देखने को मिल सकता है।

नजारा टेक्नोलॉजीज में जल्द 565 रुपए का स्तर मुमकिन

इसके अलावा विकास सालुंखे आने वाले हफ्तों के लिए दो शेयरों पर बुलिश हैं। ये हैं गेमिंग फर्म नजारा टेक्नोलॉजीज और ग्रीन एनर्जी कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल्स। विकास का मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में इन स्टॉक्स में काफी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। विकास का कहना है कि नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) 565 रुपये के मौजूदा स्तर पर बहुत अच्छा नजर आ रह है। इसने अपने वीकली चार्ट पर एक डबल-बॉटम फॉर्मेशन बनाया है और आने वाले हफ्तों में यह 800 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है।

बोरोसिल रिन्यूएबल्स में 660 रुपये के टारगेट मुमकिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें