आज बाजार की शुरुआत फ्लैट होने के संकेत मिल रहे हैं। लगातार तीन दिनों की गिरावट से उबरते हुए बेंच मार्क इंडेक्स आज 4 अगस्त को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 19500 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 480.57 अंक या 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 65721.25 पर और निफ्टी 135.30 अंक या 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 19517 पर बंद हुआ है। लगभग 2177 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1296 शेयर गिरे हैं। वहीं, 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19541-19596/605(20-10DEMA)
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 44981-45100 और बड़ा रेजिस्टेंस 45230-45350/510 पर है। पहला बेस 44651-44490 का और बड़ा बेस 44330-43190 पर है। SBI के नतीजों से शुक्रवार की क्लोजिंग को बिगाड़ा है। शुक्रवार को SBI का निचला और ऊपर 582(100DEMA) अहम है। HDFC बैंक 1666 के ऊपर, निफ्टी बैंक को सहारा देगा। 45000-45500 के बीच कॉल राइटर्स का दबदबा है। 44500-44300 पर पुट राइटर्स जमें हुए है। शुरुआती ट्रेड बेस-1 और रेजिस्टेंस-1 के बीच होगा। 50DEMA पर बेस-1 और 44500 के पुट राइटर्स है। रेजिस्टेंस-1 पर 45000 के कॉल राइटर्स है। शुरुआत में बेस-1 और रेजिस्टेंस-1 के बीच गिरावट में खरीदें। बेस-1 और रेजिस्टेंस-1 के ऊपरी स्तरों पर निकलें। लॉन्ग सौदों, शॉर्ट कवरिंग और तेजी के लिए 45100 पार होना जरूरी है। शॉर्ट सौदों के लिए 44490 का टूटना और नीचे टिकना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।