Bharat Electronics share price : डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में पिछले दो दिनों में 8 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। यह स्टॉक बीते शुक्रवार को 5.41 फीसदी बढ़कर 205.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही स्टॉक ने 206.95 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया है। इस तेजी की वजह ये है कि सरकार ने स्पेस सेक्टर में 100% तक फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (FDI) को अनुमति दे दी है। इसके अलावा, कंपनी को इंडियन नेवी से बड़ा ऑर्डर मिला है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.50 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
