Bharat Global Share: टाटा एग्रो से नया ऑर्डर मिलते ही अपर सर्किट, लेकिन पिछले 10 दिनों में 34% टूट चुका है स्टॉक

Bharat Global के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में लगातार गिरावट देखी गई है। पिछले 10 कारोबारी दिनों में यह शेयर करीब 34 फीसदी टूट चुका है। हालांकि, पिछले एक महीने में इसने करीब 8 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इसके निवेशकों को 426 फीसदी का मुनाफा हुआ है

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 2:51 PM
भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयरों में आज 11 दिसंबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।

Bharat Global share price: भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयरों में आज 11 दिसंबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1073.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने प्रीमियम एग्रीकल्चर कमोडिटी की सप्लाई के लिए टाटा एग्रो और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स से 650 करोड़ रुपये का एनुअल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 10870 करोड़ रुपये हो गया है।

Bharat Global को टाटा एग्रो से मिला नया ऑर्डर

भारत ग्लोबल डेवलपर्स ने 11 दिसंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कॉन्ट्रैक्ट में डिमांड के आधार पर प्रीमियम एग्रीकल्चर कमोडिटी की अहम शर्तों और नियमों के साथ लगातार सप्लाई शामिल है, जिसे पूरे वर्ष चरणबद्ध तरीके से एग्जीक्यूट किया जाएगा। एग्रीकल्चर कमोडिटी में चाय की पत्तियां, कॉफी बीन्स, जैविक दालें और ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य आइटम्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि अब उसके पास 1500 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर बुक है।


भारत ग्लोबल ने कहा, "टाटा एग्रो के साथ इस साझेदारी से हमारी टॉपलाइन और बॉटमलाइन में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जो कंपनी के ओवरऑल वित्तीय प्रदर्शन में पॉजिटिव योगदान देगा, क्योंकि हम इस कॉन्ट्रैक्ट में अपने सर्विस फीस के रूप में 11% से 14% मार्जिन की उम्मीद कर रहे हैं।"

कैसा रहा है Bharat Global के शेयरों का प्रदर्शन?

भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में लगातार गिरावट देखी गई है। पिछले 10 कारोबारी दिनों में यह शेयर करीब 34 फीसदी टूट चुका है। हालांकि, पिछले एक महीने में इसने करीब 8 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इसके निवेशकों को 426 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।