Get App

बुल केस में ₹2350 तक जा सकता है Bharti Airtel का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

Bharti Airtel Shares: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर बुधवार 4 जून को कारोबार के दौरान 2.5 फीसदी तक उछल गए। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। इसी के बाद एयरेटल के शेयरों में यह तेजी आई है। ब्रोकरेज का मानना है कि एयरटेल के लिए बुल केस की संभावना अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 3:40 PM
बुल केस में ₹2350 तक जा सकता है Bharti Airtel का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
Bharti Airtel Shares: मैक्वेरी ने भारती एयरटेल के शेयर को अपनी 'इंडिया सुपर 6' लिस्ट में शामिल किया है

Bharti Airtel Shares: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर बुधवार 4 जून को कारोबार के दौरान 2.5 फीसदी तक उछल गए। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। इसी के बाद एयरेटल के शेयरों में यह तेजी आई है। ब्रोकरेज का मानना है कि एयरटेल के लिए बुल केस की संभावना अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है।

मैक्वेरी ने भारती एयरटेल के लिए अपने टारगेट प्राइस को 14 प्रतिशत बढ़ाकर 2,050 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। साथ ही इसने बुल केस में इस शेयर के 2,350 रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया है। इस टारगेट प्राइस के लिए ब्रोकरेज ने एक साल की समय सीमा तय की है। मैक्वेरी ने भारती एयरटेल के शेयर को अपनी 'इंडिया सुपर 6' लिस्ट में शामिल किया है, जिसे वह एक कोर इन्वेस्टमेंट आइडिया मानता है।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "हमने ऑप्शनैलिटी को बेहतर तरीके से कैप्चर करने के लिए एक वेटेड सिनारियो अप्रोच अपनाया है। हमने अपने एक साल के टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 2,050 रुपये कर दिया है। कंसॉलिडेटेड स्तर पर हमारा टारगेट प्राइस चार प्रतिशत FCF यील्ड का दिखाता है।"

टेलीकॉम सेक्टर पर सकारात्मक नजरिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें