Bharti Airtel ने कुछ FCCBs धारकों को 14.16 लाख इक्विटी शेयरों के आवंटन को दी मंजूरी

Bharti Airtel ने एक BSE फाइलिंग में कहा कि कुछ FCCBs धारकों से 10,188,000 डॉलर के प्रिंसिपल वैल्यू के FCCBs के कन्वर्जन के लिए नोटिस प्राप्त हुआ। निदेशकों की विशेष समिति ने इसके बाद धन जुटाने के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू के 1,416,607 फुली पेड अप इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी

अपडेटेड Nov 18, 2023 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
Bharti Airtel ने कहा कि सिंगापुर एक्सचेंज लिमिटेड में लिस्टेड FCCBs का बकाया प्रिंसिपल वैल्यू घटकर 57.7506 करोड़ डॉलर हो गया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने 17 नवंबर को कहा कि कंपनी के निदेशकों की समिति ने 14.16 लाख फुली पेड अप इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने कहा कि समिति ने कुछ विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (Foreign Currency Convertible Bond (FCCB) धारकों को 518 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के कन्वर्जन मूल्य पर इस आवंटन को मंजूरी दी है। FCCBs धारकों से इसके बाद 10,188,000 डॉलर के प्रिंसिपल वैल्यू के FCCBs के कन्वर्जन के लिए नोटिस प्राप्त हुआ।

    भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बीएसई (BSE) फाइलिंग में कहा "हम यह बताना चाहते हैं कि कुछ FCCBs धारकों से 10,188,000 डॉलर के प्रिंसिपल वैल्यू के FCCBs के कन्वर्जन के लिए नोटिस प्राप्त हुआ। इसके बाद धन जुटाने के लिए निदेशकों की विशेष समिति ने शुक्रवार 17 नवंबर को 5 रुपये फेस वैल्यू के 1,416,607 फुली पेड अप इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। ऐसे FCCBs होल्डर्स को 518 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के कन्वर्जन मूल्य पर इस आवंटन को मंजूरी दी गई।

    सीधे शब्दों में कहें तो FCCBs एक अर्ध-ऋण उपकरण (quasi-debt instrument) है। हालांकि यह रेगुलर कूपन और प्रिंसिपल पेमेंट करके एक बांड के रूप में कार्य करता है फिर भी ये उपकरण बॉन्डधारकों को स्टॉक कन्वर्जन विकल्प भी प्रदान करते हैं।


    17 रुपये का शेयर ₹585 पर पहुंचा, 1 लाख लगाने वाले निवेशक को मिला ₹33 लाख का लाभ

    फाइलिंग में कहा गया है कि यह कंपनी द्वारा 14 जनवरी, 2020 के सर्कुलर के तहत जारी किए गए 2025 को देय 1,00 करोड़ डॉलर के 1.50 प्रतिशत कन्वर्टिबल बांड के संदर्भ में है। ये बॉन्ड 27 फरवरी 2020 को या उसके बाद और 07 फरवरी, 2025 को कारोबारी समय की समाप्ति तक FCCB धारकों के विकल्प के मुताबिक किसी भी समय कंपनी के प्रत्येक 5 रुपये के फुली पेडअप इक्विटी शेयरों में कन्वर्टिबल हैं। विशेष समिति की शेयर आवंटन मंजूरी के बाद कंपनी की पेड अप इक्विटी शेयर कैपिटल में वृद्धि हुई है।

    इसके अलावा, सिंगापुर एक्सचेंज लिमिटेड में सूचीबद्ध एफसीसीबी का बकाया प्रिंसिपल वैल्यू घटकर 57.7506 करोड़ डॉलर हो गया है। ये सूचना भी कंपनी ने द्वारा दी गई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।