सेंसेक्स फिलहार करीब 66 अंक और निफ्टी 18 अंक गिरकर कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में सिप्ला, डिवीज लैब, हिंडाल्को, डीआरएल, जेएसडब्ल्यू स्टील और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान में नजर आये। टॉप एफएंडओ गेनर्स में भेल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, ग्रैन्यूल्स, डालमिया भारत, लुपिन और हिंदुस्तान कॉपर के शेयर शामिल दिखे। टॉप एफएंडओ लूजर्स में एचपीसीएल, बलरामपुर चीनी, वोडाफोन आइडिया, मैक्स फाइनेंशियल, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, आईईएक्स के शेयर शामिल रहे। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
