बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिला। आज के हाई से मिडकैप इंडेक्स 400 प्वाइट से ज्यादा फिसला। Q1 नतीजों से पहले IT शेयरों में नवर्सनेस देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने भेल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने बीईएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने चार्ट के चमत्कार के लिए एलएंडटी पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने रेटगेन पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः BHEL
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने BHEL स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 330 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 16.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 21 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 13 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने BEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BEL में 338 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 348/350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 334 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः L&T
Arihant Capital की कविता जैन ने L&T पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि L&T में 3670 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3720 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3660 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Rategain
Anand Rathi Shares के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Rategain का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Rategain के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 805 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 970 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )