Get App

चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

BHEL के स्टॉक में Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 330 के स्ट्राइक वाली कॉल 16.20 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 13 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 12:14 PM
चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Rategain पर Anand Rathi Shares के नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 805 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिला। आज के हाई से मिडकैप इंडेक्स 400 प्वाइट से ज्यादा फिसला। Q1 नतीजों से पहले IT शेयरों में नवर्सनेस देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने भेल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने बीईएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा कविता जैन ने चार्ट के चमत्कार के लिए एलएंडटी पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने रेटगेन पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः BHEL

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने BHEL स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 330 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 16.20 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 21 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 13 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः BEL

Axis Securities के राजेश पालवीय ने BEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BEL में 338 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 348/350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 334 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें