BHEL share price : नॉन-रिटेल के लिए खुला BHEL का ऑफर फॉर सेल, 5.50% टूटा शेयर

BHEL share price : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल ये शेयर 15.15 रुपये या 5.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 260.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। इसने 263.30 रुपये का इंट्राडे हाई और 259.30 रुपये का इंट्राडे लो छुआ है

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
BHEL share price : 1 हफ्ते में इस शेयर में 4.38 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, 1 महीने में इसने 4.83 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है

BHEL share price : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) की प्रमोटर, भारत सरकार ने 11-12 फरवरी को कंपनी में 10.44 करोड़ इक्विटी शेयर (जो पेड-अप इक्विटी का 3 प्रतिशत है) बेचने का प्रस्ताव दिया है। साथ ही ऑफर फॉर सेल के ज़रिए 6.96 करोड़ शेयर (जो ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन के तहत पेड-अप इक्विटी का 2 प्रतिशत है) बेचने का ऑप्शन भी है। इस ऑफर के लिए फ्लोर प्राइस 254 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। नॉन-रिटेल के लिए BHEL का OFFER FOR SALE आज खुला है। उधर दूसरी तरफ कंपनी ने भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स (Bharat Coal Gasification & Chemicals) से 2,800 करोड़ रुपए के ऑर्डर के लिए भी करार किया है।

कंपनी को ओडिशा के लखनपुर में BCGCL के कोल-टू-2,000 TPD अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट के लिए सिनगैस प्यूरिफिकेशन प्लांट (LSTK-2 पैकेज) के लिए भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स (Bharat Coal Gasification & Chemicals) से एक लेटर ऑफ़ एक्सेप्टेंस मिला है। यह BHEL और कोल इंडिया का एक जॉइंट वेंचर है। ऑर्डर की वैल्यू 2,800 करोड़ रुपये है।

शेयर पर दिख रहा दबाव


इन खबरों के बीच भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल ये शेयर 15.15 रुपये या 5.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 260.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। इसने 263.30 रुपये का इंट्राडे हाई और 259.30 रुपये का इंट्राडे लो छुआ है। यह स्टॉक 478,435 शेयरों के वॉल्यूम के साथ ट्रेड कर रहा है। जबकि इसके पांच दिन का एवरेज ट्रेंडिंग वॉल्यूम 366,739 शेयर है, यानी आज इस शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम इसके पांच दिन के एवरेज ट्रेंडिंग वॉल्यूम से 30.46 प्रतिशत भी ज्यादा है।

1 हफ्ते में इस शेयर में 4.38 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, 1 महीने में इसने 4.83 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। 3 महीने में ये शेयर 8.61 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 30.74 की तेजी दिखाई है। जबकि, 3 साल में इसने 246.35 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

 

Stock Market : बाजार की चाल सपाट, निफ्टी 25950 के नीचे, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।