फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले आज बाजार में खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी 17150 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में भी तेजी नजर आ रही है। जबकि मिडकैप और स्मॉल कैप में ज्यादा मजबूती दिखाई दी है। सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक के शेयर 2% से ज्यादा उछल गये। वहीं मेटल, ऑटो और IT शेयरों में भी रौनक नजर आई है। बाजार के इस माहौल में आज BIG MARKET VOICES में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ Max Life Insurance के डायरेक्टर और CIO मिहिर वोरा ने बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार लंबी अवधि में अच्छा परफॉर्म करेंगे।
लंबी अवधि में अच्छा करेंगे भारतीय बाजार
मिहिर वोरा ने वैश्विक स्तर पर बाजारों पर संकट लाने वाले अमेरिकी और यूरोपीय बैंकिंग संकट पर बात करते हुए कहा कि बाजार पर US और यूरोपीय बैंकिंग संकट का असर फिलहाल नजर आ रहा है। लेकिन फिर भी हमारा मानना है कि लंबी अवधि में भारतीय बाजार अच्छा परफॉर्म करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंकिंग संकट के बावजूद SIP, इंश्योरेंस, NPS, EPF में फंड फ्लो स्टेबल नजर आया है। वहीं भारत में बचत को लेकर लोगों का नजरिया बदला है।
मिहिर ने कहा कि अमेरिका में महंगाई की समस्या अभी भी बनी हुई है। लिहाजा माना जा रहा है कि फेड 0.25% ब्याज दरें बढ़ा सकता है। वहीं दूसरी तरफ फेड दरें नहीं बढ़ाएगा तो उसकी साख को धक्का लगेगा। जबकि फेड 0.50 दरें बढ़ाएगा तो बाजार को झटका लगेगा। इस समय दुनियाभर में महंगाई घटाने पर फोकस है क्योंकि दुनियाभर में लिक्विडिटी घट रही है।
भारतीय IT कंपनियों पर पड़ा बैंकिंग संकट का असर
वोरा ने आगे कहा कि बैंकिंग संकट अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इस बैंकिंग संकट का असर भारतीय IT कंपनियों पर पड़ा है। इसलिएनिवेशकों को घरेलू सेक्टर्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। इन्हें इंफ्रा, मैन्युफैक्चरिंग जैसे घरेलू थीम पसंद हैं। इसके अलावा फाइनेंस और कैपिटल एक्सपेंडिचर जैसे थीम भी पसंद हैं।
इस सवाल के जवाब में Max Life Insurance के डायरेक्टर और CIO मिहिर वोरा ने कहा कि उनका प्राइवेट बैंक पर ओवरवेट नजरिया है। जबकि NBFCS पर वे ओवरवेट नहीं हैं। हालांकि ऑटो सेक्टर को लेकर उनका पॉजिटिव नजरिया है। इसके साथ ही ऑयल की कीमतों का घटना भारत के लिए पॉजिटिव साबित होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )