Nifty trend : बाजार के ओवरऑल या थोड़ा लंबी अवधि से सेटअप पर बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स के राहुल शर्मा ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि पिछले हफ्ते बाजार में दो सबसे दिलचस्प आंकड़े देखने को मिले हैं। सबसे पहले तो एफआईआई के लॉन्ग पोजीशंस में डे ऑन डे 61 फीसदी तेजी देखने को मिली। पिछली बार जून महीने में जब ऐसा हुआ था तो निफ्टी में करीब 15 सेशन में 1000 अंकों की रैली देखने को मिली थी। इन 15 कारोबारी सत्रों में बिना किसी करेक्शन के निफ्टी में एकतरफा रैली आई थी।
