Credit Cards

Today's Big Stocks: जोमैटो, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और अशोक लीलैंड पर अनुज सिंघल से जाने ट्रेडिंग रणनीति

Big Stocks: जोमैटो को 803 करोड़ रुपए का GST नोटिस मिला है। डिलिवरी चार्जेज पर GST मांगा गया है। HAL को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 12 सुखोई Su-30MKI का ऑर्डर मिला है। ये 13500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर है

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
अशोक लेलैंड के तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन से ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1475 BS-VI डीजल बसों के लिए 346 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है

Stock picks : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 300 अंक फिसलकर 24300 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी भी गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 7 फीसदी चढ़ा है। मेटल शेयरों में जोरदार बिकवाली है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब दो फीसदी फिसला है। 4 फीसदी से ज्यादा गिरकर SAIL और NMDC वायदा के टॉप लूजर बने हैं। साथ ही हिंदुस्तान कॉपर,टाटा स्टील और JSW स्टील भी 3 फीसदी तक फिसले हैं।

UBS की निगेटिव रिपोर्ट के बाद बैंकिंग शेयरों में तेज गिरावट है। इंडसइड, एक्सिस और AU बैंक के टारेगेट घाटा दिए गए हैं। निफ्टी PSU बैंक INDEX करीब दो फीसदी गिरा है। फार्मा, ऑटो और रियल्टी में भी कमजोरी दिख रही है। हालांकि कमजोर बाजार में भी चुनिंदा डिफेंस शेयरों में मजबूती नजर आ रही है। रक्षा मंत्रालय से 12 सुखोई फाइटर जेट का ऑर्डर मिलने से HAL करीब एक फीसदी ऊपर है। रक्षा मंत्रालय ने अलग-अलग कंपनियों को 20 हजार करोड़ के ऑर्डर दिए हैं।

अब सवाल ये है कि इस माहौल में हमें किन शेयरों से सावधान रहने की जरूरत है और कहां बन सकता है जैसा। आपकी इसी मुश्किल को हल करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर रोज लेकर आते हैं अपने बिग और स्पॉटलाइट स्टॉक्स आइए इन पर डालते हैं एक नजर।


आज के बिग स्टॉक्स

फोकस में जोमैटो (रेड सिगनल)

जोमैटो को 803 करोड़ रुपए का GST नोटिस मिला है। डिलिवरी चार्जेज पर GST मांगा गया है। अक्टूबर 2019 से मार्च 2022 तक की अवधि के लिए नोटिस भेजी गई है। नोटिस में ब्याज और जुर्माना भी शामिल है। थाणे के ज्वाइंट GST कमिश्नर ने नोटिस जारी किया है। जोमैटो ने कहा है कि इस GST नोटिस के खिलाफ अपील करेंगे।

फोकस में HAL (ग्रीन सिगनल)

HAL को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 12 सुखोई Su-30MKI का ऑर्डर मिला है। ये 13500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर है। इस फाइटर जेट मैन्युफैक्चरिंग में 62.6 फीसदी भारतीय पार्ट्स होंगे। HAL के नासिक डिविजन में मैन्युफैक्चरिंग होगी। टेक्निकल चार्ट पर भी ये शेयर बेहद मजबूत है। इसमें लगातार चार हफ्ते से तेजी है। स्टॉक सभी मूविंग एवरेज के ऊपर है।

फोकस में अशोक लेलैंड (ग्रीन सिगनल)

अशोक लेलैंड के तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन से ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1475 BS-VI डीजल बसों के लिए 346 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर मई 2025 तक पूरे किये जाने हैं। पिछले 4 दिनों से स्टॉक 20 DEMA पर सपोर्ट ले रहा है।

Trading Plan: क्या कंसोलीडेशन के बीच निफ्टी 24500 का स्तर बचा पाएगा, बैंक निफ्टी 53000 से ऊपर टिक पाएगा?

स्पॉटलाइट स्टॉक

श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAM FINANCE)

श्रीराम फाइनेंस में शानदार मोमेंटम दिख रहा है। स्टॉक लगातार चार हफ्तों से तेजी के मूड में है। 50 WMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी आई है। कल यह 20 WMA के पार निकलने में कामयाब रहा। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिल रही है। स्टॉक एक महीने की ऊंचाई पर है। वायदा में पिछले तीन दिनों से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।

कमिंस (CUMMINS)

कैपिटल गुड्स सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। शेयर में पिछले पांच दिनों से तेजी का मूड बना हुआ है। दो दिन से ये शेयर 100 DMA छू रहा है। यह 50 DMA के पार निकलने में कामयाब रहा है। स्टॉक का भाव एक महीने की ऊंचाई पर है। OI एक तिमाही के निचले स्तर पर है। वायदा में लगातार 5 दिनों से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।

डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।