लेंसकार्ट भी धार्मिक भेदभाव के आरोपो में फंसती दिख रही है। कंपनी की ड्रेस कोड पॉलिसी को लेकर सोशल मीडिया में बबाव मचा हआ है। कंपनी पर हिंदू प्रतीको की अनदेखी के आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि लेंसकार्ट में धार्मिक भेदभाव किया जा रहा है। कर्मचारियों को बिंदी,कलावा और तिलक लगाने की मनाही है। कंपनी के वर्करों के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू किया गया है। महिला कर्मचारी माथे पर बिंदी नहीं लगा सकतीं। अगर कोई सिंदूर लगाता है तो वह बहुत कम होना चाहिए। हाथ में पहने जाने वाले कलावा पर भी पाबंदी है। इसे भेदभाव इसके लिए भी कहेंगे कि जो हमारे सिख भाई हैं वो अगर पगड़ी पहनना चाहते हैं तो सिर्फ काले रंग की पहनेंगे। लेकिन दूसरी तरफ हिजाब के ऊपर यहां पर कोई भी पाबंदी देखने को नहीं मिल रही है।
