Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Biocon का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24900, 24800 और 24700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। NIFTY BANK में आज 56500, 56700 और 56800 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56200, 56100 और 56000 के स्तर पर नजर आये।

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 3:09 PM
Biocon पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 410 के स्ट्राइक वाली की जुलाई की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल मंदी में  कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 143 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 516 अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ में आईजीएल, मैक्स फाइनेंशियल, सीजी पावर, पीबी फिनटेक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और श्रीराम फाइनेंस के शेयर गिर कर कारोबार करते नजर आये। वहीं दूसरी तरफ मिडकैप में एलएंडटी फाइनेंस, सेल, गोदरेज प्रॉपर्टीज, आरईसी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और सम्मान कैपिटल के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में नजर आये कारोबार करते नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 56500, 56700 और 56800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56200, 56100 और 56000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24900, 24800 और 24700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये।


सिर्फ 4 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 4% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों ने 6 स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Bandhan Bank Future : खरीदें- 187 रुपये, टारगेट - 195 रुपये, स्टॉपलॉस - 180 रुपये

Biocon Future : खरीदें - 404 रुपये, टारगेट - 420 रुपये, स्टॉपलॉस - 395 रुपये

Tata Steel Future : खरीदें - 161 रुपये, टारगेट - 166 रुपये, स्टॉपलॉस - 158 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Biocon

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Biocon पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Biocon की जुलाई की एक्सपायरी वाली 410 के स्ट्राइक वाली की कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 6.50 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 9 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।