Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल मंदी में कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 143 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 516 अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ में आईजीएल, मैक्स फाइनेंशियल, सीजी पावर, पीबी फिनटेक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और श्रीराम फाइनेंस के शेयर गिर कर कारोबार करते नजर आये। वहीं दूसरी तरफ मिडकैप में एलएंडटी फाइनेंस, सेल, गोदरेज प्रॉपर्टीज, आरईसी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा और सम्मान कैपिटल के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में नजर आये कारोबार करते नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
