Get App

Block Deal: प्रमोटर ने इस कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे ₹50 करोड़ के शेयर; जानिए डिटेल

Block Deal: Mamaearth की पैरेंट कंपनी में प्रमोटर ने ₹50 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। हिस्सेदारी बढ़ने के बाद प्रमोटर होल्डिंग 35% से ज्यादा हो गई है। जानिए डील, नतीजे और शेयर प्राइस से जुड़ी पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 6:16 PM
Block Deal: प्रमोटर ने इस कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे ₹50 करोड़ के शेयर; जानिए डिटेल
सोमवार, 29 दिसंबर को Honasa Consumer का शेयर ₹276.20 पर बंद हुआ।

Mamaearth और The Derma Co जैसे FMCG ब्रांड्स की मालिक कंपनी Honasa Consumer Ltd में प्रमोटर वरुण अलघ (Varun Alagh) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। कंपनी ने सोमवार, 29 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दी।

ब्लॉक डील के जरिए खरीदे शेयर

वरुण अलघ ने 29 दिसंबर 2025 को 18.52 लाख इक्विटी शेयर खरीदे। यह कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 0.57 फीसदी हिस्सा है।

यह खरीद 270 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुई। इससे इस सौदे की कुल वैल्यू करीब 50 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें