भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए शुक्रवार का दिन 'लहूलुहान' कर देने वाला था। निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रुपये सिर्फ एक दिन में शेयर बाजार में डूब गए। शेयर बाजारों में करीब 3 पर्सेंट की गिरावट आई, जिसमें BSE सेंसेक्स 1,687.9 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी करीब 509.8 अंक टूटा।
