Get App

BLS International की सब्सिडियरी ने तुर्की कंपनी में हासिल की 100% हिस्सेदारी, शेयरों में करीब 5% का उछाल

पिछले 6 महीने में BLS International के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक यह शेयर 16 फीसदी चढ़ा है। वहीं, पिछले 5 सालों में इस स्टॉक ने 1931 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है। कंपनी का मार्केट कैप 15,539 करोड़ रुपये हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2024 पर 11:12 PM
BLS International की सब्सिडियरी ने तुर्की कंपनी में हासिल की 100% हिस्सेदारी, शेयरों में करीब 5% का उछाल
बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज के शेयरों में आज 10 जुलाई को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज के शेयरों में आज 10 जुलाई को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। हालांकि, यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। कंपनी के शेयर BSE पर 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 377.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। दरअसल, कंपनी की आर्म ने तुर्की स्थित कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। कंपनी का मार्केट कैप 15,539 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 430 रुपये और 52-वीक लो 212 रुपये है।

BLS International का बयान

कंपनी ने एक बयान में कहा, "बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने बीएलएस इंटरनेशनल FZE और बीएलएस इंटरनेशनल होल्डिंग एनोनिम Şirketi के माध्यम से iData Danışmanlık Ve Hizmet Dış Ticaret Anonim Şirketiऔर इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों ("iDATA") में 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के सफल समापन की घोषणा की है।" हाल ही में BLS इंटरनेशनल सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी BLS इंटरनेशनल FZE को iDATA के अधिग्रहण के लिए टर्किश रेगुलेटरी की मंजूरी मिली थी।

iDATA तुर्की में वीजा और कांसुलर सर्विसेज प्रोवाइड करने वाली लीडिंग कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें