Stock Split: 10 छोटे टुकड़ों में टूटेगा यह शेयर, रिकॉर्ड डेट 16 नवंबर; एक सप्ताह में 27% चढ़ा

Stock Split: कंपनी का पुराना नाम BN होल्डिंग्स लिमिटेड था। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 5.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 60.95 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 47 लाख रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BN Agrochem का मार्केट कैप 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

BN एग्रोकेम लिमिटेड का स्टॉक स्प्लिट होने वाला है। इसके तहत कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूट जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 नवंबर 2026 है। इस कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा सितंबर महीने में हुई थी। कंपनी के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 138.70 रुपये है। 9 नवंबर को इसमें 5 प्रतिशत तेजी के साथ अपर सर्किट लगा है।

कंपनी का पुराना नाम BN होल्डिंग्स लिमिटेड था। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 5.93 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। स्टॉक स्प्लिट एक्शन में एक कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है।

निवेशकों के निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती। इस कदम का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है। बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं। स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है।


शेयर एक सप्ताह में 27 प्रतिशत मजबूत

BN Agrochem का मार्केट कैप 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 419.95 रुपये और एडजस्टेड लो 108.80 रुपये है। शेयर एक सप्ताह में 27 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं 6 महीनों में कीमत 50 प्रतिशत और एक साल में 65 प्रतिशत कम हुई है। 3 साल में शेयर 130 प्रतिशत और 5 साल में 2400 प्रतिशत से ज्यादा तेजी देख चुका है।

Stock Split: 5 छोटे टुकड़ों में टूटेगा Interarch Building Solutions का शेयर, रिकॉर्ड डेट 30 नवंबर

कंपनी की वित्तीय सेहत

BN Agrochem का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 60.95 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 47 लाख रुपये दर्ज किया गया। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 5 लाख रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान रेवेन्यू 232.62 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 19.35 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 1.98 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।