Market today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार तेजी,जानिए मंगलवार को कैसी रह सकती है इसकी चाल

सेंसेक्स आज 468 अंक चढ़कर 61806 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 151 अंक चढ़कर 18420 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 194 अंक चढ़कर 43,414 पर बंद हुआ है।अडानी पोर्टस्, अडानी एंटरप्राइज, एमएंडएम, आइशर मोटर्र और पवार ग्रिड आज निफ्टी के टाप गेनर रहे

अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 8:50 PM
Story continues below Advertisement
इंफ्रा, एनर्जी और PSE शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली लेकिन IT और PSU बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिला

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। ऑटो, FMCG और मेटल शेयरों में तेजी रही। इंफ्रा, एनर्जी और PSE शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली लेकिन IT और PSU बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स आज 468 अंक चढ़कर 61806 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 151 अंक चढ़कर 18420 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 194 अंक चढ़कर 43,414 पर बंद हुआ है।

निफ्टी के टॉप लूजर गेनर

अडानी पोर्टस्, अडानी एंटरप्राइज, एमएंडएम, आइशर मोटर्र और पवार ग्रिड आज निफ्टी के टाप गेनर रहे। वहीं, टीसीएस, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, इंफोसिस और सन फार्मा निफ्टी के टॉप लूजर रहे।


पीएसयू बैंक को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद 

आज के कारोबार में आईटी और पीएसयू बैंक को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.87 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ है। जबकि एफएमसीजी इंडेक्स 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इसके विपरीत आईटी इंडेक्स 0.51 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं।

छोटे-मझोले शेयरों में भी रही तेजी

आज निफ्टी का मेटल इंडेक्स 1.27 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 0.32 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.74 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए हैं। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 25,912.52 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 29,602.03 के स्तर पर बंद हुआ है।

इंडिविजुअल स्टाक्स पर नजर डालें तो Indiamart Intermesh, Muthoot Finance और Bharti Airtel को वॉल्यूम में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

Indiamart Intermesh, Adani Ports and IDFC में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। वहीं, Chambal Fertilisers and Chemicals, Piramal Enterprises and Alkem Laboratories में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

BSE पर आज Ugar Sugar Works,TVS Srichakra, Jyoti, Britannia Industries, CSB Bank, V-Guard Industries अपने 52 वीक हाई छूते दिखे।

कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि यूरोपियन मार्केट की तेजी और शॉर्ट कवरिंग के चलते आज भारतीय बाजारों का मूड भी सुधरता दिखा। इस रिकवरी के बावजूद बाजार में कॉन्फिडेंस का अभाव दिख रहा है। निवेशक यूएस फेड की तरफ से दरों में और बढ़त के संकेत मिलने के बाद से सतर्क दिख रहे हैं। ऐसे में आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में बाजार में और उठापटक देखने को मिल सकती है। जब तक ब्याज दरों को लेकर बनी चिंता हल्की नहीं पड़ जाती तब तक चुनिंदा शेयरों में ही दांव लगाना सबसे बेहतर रणनीति होगी। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 18250 के स्तर से सपोर्ट लेकर अच्छी रिकवरी दिखाई। हालांकि इसका शॉर्ट टर्म फार्मेशन अभी भी निगेटिव संकेत ही दे रहा है।

अब जब तक निफ्टी 18300 के स्तर को होल्ड करने में कामयाब रहता है तब तक इसमें पुलबैक की संभावना बनी रहेगी। इस पुलबैक में निफ्टी हमें 18550-18575 यानी 20-डे SMA की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं दूसरी तरफ 18300 के नीचे फिसलने पर निफ्टी में हमें नीचे की तरफ 18200-18150 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की है। हाल के दिनों में हमें देखने को मिला है कि बाजार में कोई करेक्शन आने पर चुनिंदा हैवीवेट बाजार को सपोर्ट देनें को लिए दौड़ पड़ते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। अब अगर निफ्टी 18500 के ऊपर की क्लोजिंग देता है तो और तेजी आती दिख सकती है। ऐसा नहीं होने पर फिर से मुनाफा वसूली आ सकती है। ऐसे में चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने की सलाह होगी। आगे बाजार में वौलेटिलिटी कायम रहेगी ऐसे में बहुत लीवरेज्ड पोजीशन ओवर नाइट कैरी करने से बचें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।