बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयरहोल्डर 9 जुलाई को बंपर मुनाफे में हैं। इसकी वजह है कि शेयर में दिन में 11 प्रतिशत तक की शानदार तेजी दिखी। BSE पर शेयर 659.25 रुपये के हाई तक गया। बाद में लगभग 10 प्रतिशत बढ़त के साथ 651.70 रुपये पर बंद हुआ। ऐसी खबर है कि कंपनी के प्रमोटर हिस्सेदारी बेच सकते हैं। दरअसल CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी रणनीतिक निवेश के लिए बातचीत कर रही है, जो कि अभी शुरुआती दौर में है। सूत्रों का कहना है कि अगर बातचीत आगे बढ़ती है और कोई ट्रांजेक्शन होता है, तो प्रमोटर अपनी कुछ हिस्सेदारी या पूरी हिस्सेदारी बेच सकते हैं।
