बॉश लिमिटेड (Bosch Limited) ने अपने शेयरधारकों के लिए स्टॉक स्प्लिट और बोनस, दोनों का ऐलान एक साथ किया है। इसके बाद कंपनी का हर 1 शेयर 20 शेयरों में बदल जाएगा। ये 2004 के बाद कंपनी का पहला स्टॉक स्प्लिट है। लेकिन इतनी बड़ी खबर के दिन भी शेयर लाल निशान में बंद हुआ। शुक्रवार, 6 नवंबर को BSE पर बॉश का शेयर 3.21% गिरकर ₹50,765 पर बंद हुआ।
