BPCL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23100, 23200 और 23300 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23000, 22900 और 22800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 50000, 50200 और 50500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49800, 49500 और 49200 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 1:21 PM
BPCL पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 275 के स्ट्राइक वाली मार्च की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल मजबूती में  कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 235 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 731अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो भारत फोर्ज, मैक्स हेल्थकेयर, मैक्रोटेक डेवलपर्स, आईजीएल, आदित्य बिड़ला कैपिटल, बीएसई, महानगर गैस, एनसीसी और बिड़लासॉफ्ट के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ कैम्स, डेल्हीवरी, सीजी पावर, हैवेल्स, वोडाफोन आइडिया, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, केईआई इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब और पेटीएम के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23100, 23200 और 23300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23000, 22900 और 22800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50000, 50200 और 50500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49800, 49500 और 49200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


10% से ज्यादा रिटर्न सिर्फ 3 दिनों में, जानें आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने किन 8 स्टॉक्स पर खेला दांव

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

IOC Future : खरीदें - 130 रुपये, टारगेट - 140 रुपये, स्टॉपलॉस - 125 रुपये

Aditya Birla Capital Future : खरीदें - 176 रुपये, टारगेट - 190 रुपये, स्टॉपलॉस - 170 रुपये

Pidiltie Future : खरीदें - 2764 रुपये, टारगेट - 2830 रुपये, स्टॉपलॉस - 2730 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः BPCL

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने BPCL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि BPCL की मार्च की एक्सपायरी वाली 275 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 2.25 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 4/5.5 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 0.75 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।