Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल मजबूती में कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 235 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 731अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो भारत फोर्ज, मैक्स हेल्थकेयर, मैक्रोटेक डेवलपर्स, आईजीएल, आदित्य बिड़ला कैपिटल, बीएसई, महानगर गैस, एनसीसी और बिड़लासॉफ्ट के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ कैम्स, डेल्हीवरी, सीजी पावर, हैवेल्स, वोडाफोन आइडिया, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, केईआई इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब और पेटीएम के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
