BPCL शेयर के भाव 20 प्रतिशत चढ़ सकते हैं, निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल स्टॉक पर एनालिस्ट्स ने लगाया दांव

BPCL दूसरी सबसे बड़ी सरकारी तेल उत्पादक कंपनी है। इसकी ग्रोथ संभावनाओं के बारे में विश्लेषकों के बुलिश होने के साथ ही BPCL पर ब्रोकरेज फर्मों को आज के उच्च स्तर 371.95 रुपये से 20 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दे रही है। ये शेयर निफ्टी 50 पर लगभग 2 प्रतिशत की तेजी के साथ शीर्ष पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड May 23, 2023 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BPCL के शेयरों पर जेफरीज ने 445 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'खरीदारी' की रेटिंग को बरकरार रखा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दूसरी सबसे बड़ी सरकारी तेल उत्पादक कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं के बारे में विश्लेषकों के बुलिश होने के साथ ही बीपीसीएल (BPCL) के शेयर निफ्टी 50 इंडेक्स पर लगभग 2 प्रतिशत की तेजी के साथ शीर्ष पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि ब्रोकरेज फर्मों को आज के उच्च स्तर 371.95 रुपये से 20 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दे रही है। आज सुबह 11:43 बजे बीएसई पर बीपीसीएल के शेयर 1.8 प्रतिशत बढ़कर 368 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी ने मार्च तिमाही के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफे में 159 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,478 करोड़ रुपये दर्ज किये हैं। इसने स्ट्रीट के अनुमानों को मात दिया है। CNBC-TV18 द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार कंपनी को 3,981 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा रिपोर्ट करने की उम्मीद थी। कंपनी का रेवेन्यू 8 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये हो गया।

    विश्लेषकों का मानना ​​है कि बीपीसीएल का मार्केटिंग प्रदर्शन आगामी तिमाही में बेहतर हो सकता है। इसकी वजह ये है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में अब तक पेट्रोल पर 9.1 रुपये और डीजल पर 11.6 रुपये का सकल मार्जिन का अनुमान है।

    मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि बीपीसीएल के मार्जिन में मजबूती बनी रहेगी। इन्होंने 390 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ कंपनी के शेयरों पर 'ओवरवेट' रेटिंग दी है। जबकि इन्वेस्टेक ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस को 320 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये करने के साथ 'होल्ड' रेटिंग बनाए रखी है।


    जेफरीज ने 445 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ BPCL के शेयरों पर अपनी 'खरीदारी' की कॉल को बनाए रखा है।

    सिर्फ 1 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 9% से ज्यादा का रिटर्न, तीनों खिलाड़ियों ने कमाई के लिए 8 स्टॉक्स पर खेला दांव

    ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज ने वैल्यूएशन पर 415 रुपये के संशोधित टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर अपनी 'खरीदारी' की कॉल को बनाए रखा है। इसकी वजह ये है कि स्टॉक अपने वित्त वर्ष 25 के प्राइस टू बुक के 1.1 गुना पर कारोबार कर रहा है।

    यहां तक ​​कि नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक पर अपनी 'खरीदारी' की सिफारिश को दोहराया है क्योंकि यह बीपीसीएल के सकल रिफाइनिंग मार्जिन के बारे में आश्वस्त है। भले ही मंदी की आशंका के कारण निकट अवधि में यह कमजोर रहेगा। ब्रोकरेज फर्म ने मजबूत ग्रोथ की उम्मीद में इसके टारगेट प्राइस को 5 प्रतिशत बढ़ाकर 442 रुपये कर दिया है।

    वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अभी BPCL के विनिवेश रोडमैप पर कोई अपडेट नहीं है। ब्रोकरेज फर्म ने 360 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ बीपीसीएल के शेयरों पर अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।