Get App

BPCL शेयर के भाव 20 प्रतिशत चढ़ सकते हैं, निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल स्टॉक पर एनालिस्ट्स ने लगाया दांव

BPCL दूसरी सबसे बड़ी सरकारी तेल उत्पादक कंपनी है। इसकी ग्रोथ संभावनाओं के बारे में विश्लेषकों के बुलिश होने के साथ ही BPCL पर ब्रोकरेज फर्मों को आज के उच्च स्तर 371.95 रुपये से 20 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दे रही है। ये शेयर निफ्टी 50 पर लगभग 2 प्रतिशत की तेजी के साथ शीर्ष पर कारोबार कर रहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 23, 2023 पर 1:17 PM
BPCL शेयर के भाव 20 प्रतिशत चढ़ सकते हैं, निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल स्टॉक पर एनालिस्ट्स ने लगाया दांव
BPCL के शेयरों पर जेफरीज ने 445 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'खरीदारी' की रेटिंग को बरकरार रखा है

दूसरी सबसे बड़ी सरकारी तेल उत्पादक कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं के बारे में विश्लेषकों के बुलिश होने के साथ ही बीपीसीएल (BPCL) के शेयर निफ्टी 50 इंडेक्स पर लगभग 2 प्रतिशत की तेजी के साथ शीर्ष पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि ब्रोकरेज फर्मों को आज के उच्च स्तर 371.95 रुपये से 20 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दे रही है। आज सुबह 11:43 बजे बीएसई पर बीपीसीएल के शेयर 1.8 प्रतिशत बढ़कर 368 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी ने मार्च तिमाही के लिए स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफे में 159 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,478 करोड़ रुपये दर्ज किये हैं। इसने स्ट्रीट के अनुमानों को मात दिया है। CNBC-TV18 द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार कंपनी को 3,981 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा रिपोर्ट करने की उम्मीद थी। कंपनी का रेवेन्यू 8 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये हो गया।

विश्लेषकों का मानना ​​है कि बीपीसीएल का मार्केटिंग प्रदर्शन आगामी तिमाही में बेहतर हो सकता है। इसकी वजह ये है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में अब तक पेट्रोल पर 9.1 रुपये और डीजल पर 11.6 रुपये का सकल मार्जिन का अनुमान है।

मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि बीपीसीएल के मार्जिन में मजबूती बनी रहेगी। इन्होंने 390 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ कंपनी के शेयरों पर 'ओवरवेट' रेटिंग दी है। जबकि इन्वेस्टेक ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस को 320 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये करने के साथ 'होल्ड' रेटिंग बनाए रखी है।

जेफरीज ने 445 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ BPCL के शेयरों पर अपनी 'खरीदारी' की कॉल को बनाए रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें