Brigade Enterprises का शेयर 5% उछला, बेंगलुरू में 20 लाख वर्ग फुट का काम मिलने पर स्टॉक में दिखी रौनक

Brigade Enterprises Share Price: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में 17 नवंबर को 5 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। बेंगलुरु में 20 लाख वर्ग फुट का काम मिलने पर कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल आया। कंपनी को करीब 2,100 करोड़ रुपये का काम मिला है। आज सुबह 10:10 बजे तक यह शेयर करीब 4.74 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 748.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Nov 17, 2023 पर 1:16 PM
Brigade Enterprises के स्टॉक में पिछले 1 हफ्ते में 5.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जबकि एक महीने में ये शेयर 18.89 प्रतिशत से ज्यादा उछला है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Brigade Enterprises Share Price: ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) के शेयरों में 17 नवंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान 5 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। बेंगलुरु में 20 लाख वर्ग फुट का काम मिलने पर कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला। इस प्लान की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू 2,100 करोड़ रुपये है। आज सुबह 10:10 बजे तक यह शेयर करीब 4.74 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 748.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 17 नवंबर को एक रेगुलटेरी फाइलिंग में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने कहा कि ब्रिगेड ग्रुप ने बेंगलुरु में ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) के साथ लगभग 20 लाख वर्ग फुट रेजिडेंशियल हाउसिंग बनाने के लिए कृष्णा प्रिया एस्टेट्स (Krishna Priya Estates) और माइक्रो लैब्स (Micro Labs) के साथ 2,100 करोड़ रुपये के एक संयुक्त डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) पर हस्ताक्षर किये हैं।

    कंपनी की प्रेस रिलीज के अनुसार ये प्रोजेक्ट नॉर्थ बेंगलुरु के येलहंका (Yelahanka in North Bengaluru) में स्थित और 14 एकड़ में फैला हुआ। इसको लेकर किया गया JDA ब्रिगेड समूह (Brigade Group) के रेजिडेंशियल पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा। ब्रिगेड ग्रुप के पास अगले साल बेंगलुरु (Bengaluru), हैदराबाद (Hyderabad) और चेन्नई (Chennai) में लगभग 130 लाख वर्ग फुट का एक प्रोजेक्ट पहले से ही पाइपलाइन है।

    एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 3 दिन में 6% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों ने 5 स्टॉक्स पर खेला दांव


    Q2FY24 में बैंगलुरू स्थित ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 112.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 51.8 करोड़ रुपये रहा था। दूसरी तिमाही के लिए कंपनी का रेवन्यू भी 55 प्रतिशत बढ़कर 1,366.6 करोड़ रुपये हो गया। जो कि Q2FY23 में 879 करोड़ रुपये रहा था। इसी अवधि में Ebitda भी 50 प्रतिशत बढ़कर 324.8 करोड़ रुपये हो गया।

    Brigade Enterprises के शेयर में पिछले 1 हफ्ते में इसमें 5.44 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं पिछले 1 महीने में ये शेयर 18.89 प्रतिशत से ज्यादा दौड़ा है। एक साल की बात करें तो इसमें पिछले एक साल में 54.44 प्रतिशत का उछाल नजर आया है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 763 रुपये रहा। जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 430.70 रुपये रहा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।