Get App

मंगलवार 1 जुलाई को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

Indus Towers पर शिल्पा राउत ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते कमाई के लिए Indus Towers के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 428 से 430 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 421 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 418 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 6:03 PM
मंगलवार 1 जुलाई को ये 5 स्टॉक्स मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई
Avenue Supermart पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने खरीदारी कॉल देते हुए कहा कि इसमें 4500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Tuesday : हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव रहा। बाजार की चार दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लग गया। सेंसेक्स 452 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 121 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - UPL

प्रकाश गाबा ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए यूपीएल में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 660 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 670 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 656 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - Indus Towers

शिल्पा राउत ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए इंडस टावर्स में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 421 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 428 से 430 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 418 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें