Britannia Industries के CEO रजनीत सिंह कोहली ने दिया इस्तीफा, शेयर लुढ़का

रजनीत सिंह कोहली को 26 सितंबर, 2022 को Britannia Industries का CEO नियुक्त किया गया था। कंपनी का शेयर पिछले 6 महीनों में 19 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.55 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Mar 06, 2025 पर 4:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शेयर बाजारों में Britannia Industries की लिस्टिंग 5 नवंबर 1998 को हुई थी।

FMCG कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Britannia Industries Limited) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO रजनीत सिंह कोहली ने 5 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने शेयर बाजारों को इस बारे में जानकारी दी है। कोहली ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने कंपनी के बाहर मौकों का फायदा उठाने के लिए इस्तीफा दिया है। ब्रिटानिया ने फाइलिंग में कहा कि कोहली का कंपनी में आखिरी वर्किंग डे 14 मार्च, 2025 होगा। उन्हें 26 सितंबर, 2022 को कंपनी का CEO नियुक्त किया गया था।

कोहली के इस्तीफे के बाद अब ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज नया CEO तलाशेगी। शेयर बाजारों में कंपनी की लिस्टिंग 5 नवंबर 1998 को हुई थी। 6 मार्च 2025 को कंपनी का शेयर लाल निशान में है। शेयर लगभग 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4690.50 रुपये पर बंद हुआ। दिन में यह पिछले बंद भाव से लगभग 2 प्रतिशत तक चढ़कर 4801 रुपये के हाई तक गया था। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

6 महीनों में 19 प्रतिशत लुढ़का Britannia Industries


बीएसई के मुताबिक, ​ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले 6 महीनों में 19 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.55 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर ने 6,473.10 रुपये का अपना पीक 3 अक्टूबर 2024 को देखा था। वहीं रिकॉर्ड लो 4,506.50 रुपये 4 मार्च 2025 को दर्ज किया गया।

Reliance Industries के शेयर में 36% तक चढ़ने का दम! कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपग्रेड की रेटिंग

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 5 प्रतिशत बढ़ा

ब्रिटानिया का दिसंबर 2024 तिमाही में मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। कंपनी ने कंसोलिडेटेड बेसिस पर 582 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। यह एक साल पहले के मुनाफे 555.66 करोड़ रुपये से 4.8% ज्यादा है। तिमाही के दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड ​सेल्स 4,463 करोड़ रुपये रही, जो दिसंबर 2023 तिमाही की सेल्स 4191.83 करोड़ रुपये से 6.5% ज्यादा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।