FMCG कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Britannia Industries Limited) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO रजनीत सिंह कोहली ने 5 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने शेयर बाजारों को इस बारे में जानकारी दी है। कोहली ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने कंपनी के बाहर मौकों का फायदा उठाने के लिए इस्तीफा दिया है। ब्रिटानिया ने फाइलिंग में कहा कि कोहली का कंपनी में आखिरी वर्किंग डे 14 मार्च, 2025 होगा। उन्हें 26 सितंबर, 2022 को कंपनी का CEO नियुक्त किया गया था।
