Get App

शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट, 52-वीक लो पर पहुंचे BSE के 50% से ज्यादा स्टॉक्स

भारतीय शेयर बाजार में जारी चौतरफा गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच मार्च महीने में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध आधे से ज्यादा शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर तक पहुंच गए हैं। यह गिरावट इस बात का संकेत है कि बाजार में कमजोरी केवल कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे बाजार में फैली हुई है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 10:32 AM
शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट, 52-वीक लो पर पहुंचे BSE के 50% से ज्यादा स्टॉक्स
BSE पर ट्रेड हो रहे 4,270 शेयरों में से 2,234 शेयर मार्च महीने में अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए

भारतीय शेयर बाजार में जारी चौतरफा गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच मार्च महीने में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध आधे से ज्यादा शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर तक पहुंच गए हैं। यह गिरावट इस बात का संकेत है कि बाजार में कमजोरी केवल कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे बाजार में फैली हुई है।

2,234 शेयर 52-वीक लो पर

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, BSE पर सक्रिय रूप से ट्रेड हो रहे 4,270 शेयरों में से करीब 2,234 शेयर मार्च महीने के दौरान अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए। यानी करीब 50% से ज्यादा शेयर। इनमें से 445 शेयर ऐसे हैं जो अपने ऑल-टाइम लो लेवल तक फिसल गए। करीब 1,000 शेयर A और B ग्रुप कैटेगरी के हैं, जो आमतौर पर ज्यादा सक्रिय और लिक्विड माने जाते हैं। इससे इस गिरावट की गंभीरता और स्पष्ट होती है।

बाकी शेयर भी दबाव में

बाकी 2,036 शेयरों में भी स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है। इनमें से करीब 16% यानी 334 शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर से सिर्फ 1 से 10% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा 414 शेयर 10-20% ऊपर, 294 शेयर 20-30% ऊपर और 356 शेयर 30-50% ऊपर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें