Accenture के नतीजों के बाद दिग्गज ब्रोकरेजेज की क्या है इंडियन आईटी सेक्टर पर राय

NOMURA ने IT सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि ACCENTURE के FY23 गाइडेंस से डिमांड में नरमी के संकेत मिले हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि डिमांड आउटलुक पर उनका सर्तक नजरिया बरकरार है। भारतीय IT कंपनियों में नौकरी छोड़ने वालों की दर में कमी आएगी। इंफोसिस और परसिस्टेंस इनकी टॉप पिक हैं

अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 10:24 AM
CLSA ने IT सेक्टर पर कि एक्सेंचर के नतीजे अच्छे रहे हैं। Infosys, TCS, HCL टेक, LTI और Mindtree इसे सेक्टर में उनकी टॉप पिक्स हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारतीय आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Dynacommerce Holdings BV में 100% हिस्सेदारी अपनी सहायक कंपनी Comviva Netherlands BV को बेचने की मंजूरी दे दी है। आईटी सेक्टर की दिग्गज अमेरिकी कंपनी एक्सेंचर (ACCENTURE) का पहली तिमाही में रेवेन्यू 15% बढ़कर 1575 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी ने FY23 के लिए गाइडेंस में बढ़ोतरी नहीं की है। लेकिन नतीजे जारी करते हुए डिमांड में सुस्ती के दिए संकेत दिये हैं। ACCENTURE के नतीजों के बाद दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने इंडियन आईटी सेक्टर पर अपनी राय जाहिर की हैः

    NOMURA ON IT

    नोमुरा ने आईटी सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि एक्सेंचर के FY23 गाइडेंस से डिमांड में नरमी के संकेत मिले हैं। हमारा डिमांड आउटलुक पर सर्तक नजरिया बरकरार है। भारतीय IT कंपनियों में नौकरी छोड़ने वालों की दर में कमी आएगी। ब्रोकरेज का कहना है कि लार्जकैप में इंफोसिस और मिडकैप में परसिस्टेंस इनकी टॉप पिक है।

    MS On IT


    मॉर्गने स्टैनली ने आईटी सेक्टर पर कहा कि इकोनॉमिक अनिश्चितता के बीच एक्सेंचर ने गाइडेंस बरकरार रखा है। छोटी अवधि में भारतीय IT के री-रेटिंग के लिए सीमित ट्रिगर दिखाई दे रहे हैं।

    Citi On IT

    सिटी ने आईटी सेक्टर में सिर्फ इंफोसिस पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज इकोनॉमी के कठिन माहौल को लेकर सतर्क रवैया अपना रहे हैं।

    Buzzing Stocks: आज सन फार्मा, टेक महिंद्रा, दिलीप बिल्डकॉन और अन्य स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

    CLSA On IT

    सीएलएसए ने आईटी सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि एक्सेंचर के Q1 नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि Infosys, TCS, HCL टेक, LTI और Mindtree सेक्टर में टॉप पिक है।

    JEFFERIES ON L&T

    जेफरीज ने एलएंडटी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2455 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि बेहतर वैल्युएशन पर एसेट बिक्री पर मैनेजमेंट का फोकस है। बाजार की तेजी से कंपनी के मोनेटाइजेशन ड्राइव को सपोर्ट मिलेगा। 1 से 3 साल में कंपनी Nabha Power के एसेट बेच सकती है। इसके अलावा कंपनी हैदराबाद मेट्रो में भी एसेट बेच सकती है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।