Get App

ULTRATECH CEMENT के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर किस रणनीति से होगी कमाई

ULTRATECH CEMENT पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 11560 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि EBITDA में सालाना आधार पर 39%/28% की वृद्धि के साथ कंपनी के Q3 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी ने FY24 के लिए कैपेक्स गाइडेंस को 6,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 9,000 करोड़ रुपये कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2024 पर 11:46 AM
ULTRATECH CEMENT के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक पर किस रणनीति से होगी कमाई
ULTRATECH CEMENT पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 12,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है

ULTRATECH CEMENT SHARE PRICE: अल्ट्राटेक सीमेंट (ULTRATECH CEMENT) ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किये। कंपनी का मुनाफा और आय दोनों अनुमान से ज्यादा रहे। वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमारी में कंपनी को 1775 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इसी अवधि के दौरान कंपनी की आय 1775 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ULTRATECH CEMENT का तीसरी तिमाही में EBITDA 3,254 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 3,209 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। अल्ट्राटेक सीमेंट पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ कंपनी के स्टॉक पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है।

BROKERAGES ON ULTRATECH CEMENT

MS On ULTRATECH CEMENT

मॉर्गन स्टैनली ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 12,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q3 EBITDA हमारे अनुमान और बाजार की आम सहमति दोनों से अधिक रहा है। हायर 'अन्य' ओपेक्स के लिए अर्निंग को और भी बेहतर ढंग से एडजस्ट किया गया है। डिमांड में सुधार से कीमतों को सपोर्ट मिलता हुआ दिख सकता है। डिमांड में सुधार और ईंधन लागत में कमी से मार्जिन बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें