AXIS BANK बैंक की प्रोविजनिंग बढ़ी, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक पर क्या हो निवेश रणनीति

AXIS BANK पर जेफरीज ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये प्रति शेयर दिया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर बैंक का मुनाफा 41% बढ़ा। बैलेंसशीट में ग्रोथ के रुझान कमजोर नजर आये। लेकिन एसेट क्वालिटी अच्छी रही। हालांकि इसका रिस्क रिवार्ड अनुकूल नजर आ रहा है

अपडेटेड Jul 27, 2023 पर 11:08 AM
AXIS BANK पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    AXIS BANK SHARE PRICE: एक्सिस बैंक (AXIS BANK) ने पहली तिमाही के लिए ऑपरेशंस के लिहाज से कमजोर नतीजे पेश किये हैं। तीन तिमाहियों में बैंक का NIM सबसे कम रहा। पहली तिमाही में एक्सिस बैंक मुनाफा भी अनुमान से कम रहा। इस दौरान इसका प्रोविजन तीन गुना हुआ। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एक्सिस बैंक की प्रोविजनिंग 359 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,035 करोड़ रुपये रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लोन ग्रोथ 22% रही। छोटे कारोबार से लोन ग्रोथ 46% बढ़ी है। कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 17% बढ़ी है। बैंक के नतीजे जारी करने के बाद ब्रोकर्स ने एक्सिस बैंक पर ओवरवेट रेटिंग जाहिर की है।

    BROKERAGES ON AXIS BANK

    JEFFERIES ON AXIS BANK

    जेफरीज ने एक्सिस बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक का सालाना आधार पर मुनाफा 41% बढ़ा। हायर NII और कम क्रेडिट लागत के साथ अनुमान से थोड़ा ज्यादा रहा। वहीं कोर NIM में गिरावट के साथ NIM बेहतर रही। ऐसा अनुमान है कि COD में वृद्धि को प्रबंधित किया जा सकता है। बैलेंसशीट में ग्रोथ के रुझान कमजोर नजर आये। लेकिन एसेट क्वालिटी अच्छी रही। उनको 18% RoE के साथ आय में 16% सीएजीआर की उम्मीद है। इसका रिस्क रिवार्ड अनुकूल नजर आ रहा है।


    निफ्टी 19843 के ऊपर और बैंक निफ्टी 46200 के ऊपर 15 मिनट टिके तो करें इंडेक्स में खरीदारी - अनुज सिंघल

    JPMORGAN ON AXIS BANK

    जेपी मॉर्गन ने एक्सिस बैंक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 1,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कम प्रोविजनिंग के कारण शुद्ध मुनाफा अनुमान से 2% ज्यादा रहा। हालांकि कोर PPoP अनुमान से कम रहा। तिमाही आधार पर कोर NIMs जमा कम्प्रेस्ड है और ये री-प्राइसिंग द्वारा संचालित है। तिमाही आधार पर लोन ग्रोथ 2% पर मामूली रही। एसेट क्वालिटी में गिरावट के साथ कुछ नॉर्मलाइजेशन देखा गया। इसका क्रेडिट कॉस्ट 50 बीपीएस पर रहा। ट्रेजरी लाभ से बैंक को 1.8% पर RoA प्रिंट करने में मदद मिली।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।