बैंक ऑफ बड़ौदा (BANK OF BARODA) ने अपने Q4 अपडेट जारी कर दिये हैं। इसके मुताबिक बैंक का चौथी तिमाही में कुल कारोबार 18.64 लाख करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 17% बढ़कर 21.77 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कुल डिपॉजिट 10.45 लाख करोड़ रुपये से सालाना 15% बढ़कर 12.03 लाख करोड़ रुपये हुई। बैंक का घरेलू डिपॉजिट 9.27 लाख करोड़ रुपये से 13% बढ़कर 10.47 लाख करोड़ रुपये हुआ है। वहीं चौथी तिमाही में बैंक का ग्लोबल ग्रॉस लोन 8.18 लाख करोड़ रुपये से 19% बढ़कर 9.73 लाख करोड़ रुपये हुआ। जबकि लेंडिंग रेट में 0.05% की बढ़ोतरी की। नई दरें बुधवार से लागू होंगी। जानते हैं ब्रोकरेज हाउसेज ने बैंक के स्टॉक पर क्या निवेश रणनीति अपनाई है-
BROKERAGES ON BANK OF BARODA
मॉर्गन स्टैनली ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का टारगेट 220 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकर का कहना है कि घरेलू रिटेल सेक्टर में तेजी से घरेलू लोन ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। पिछली तिमाही में ओवरसीज लोन 4% की तुलना में 6% बढ़ा है। घरेलू डिपॉजिट ग्रोथ स्थिर रही। CASA ग्रोथ में तेजी आई। जबकि टर्म डिपॉजिट ग्रोथ कम रही।
JPMorgan On Bank Of Baroda
जेपी मॉर्गन ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का टारगेट 220 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के अनुसार Q4 में ग्रॉस एडवांसेज में 19% की वृद्धि दर्ज की गई। घरेलू एडवांसेज में 17% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। घरेलू डिपॉजिट में सालाना आधार पर 13% की वृद्धि हुई है, जिससे घरेलू एलडीआर 76% हो गया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)