Bharti Airtel get bullish ratings from Brokerages: टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के Q2 नतीजे मिलेजुले रहे। कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन अनुमान से बेहतर रहे। लेकिन फाइनेंस कॉस्ट बढ़ने से मुनाफा उम्मीद से कम रहा। कंपनी के लिए सबसे अच्छी बात रही कि लगातार छठी तिमाही ARPU बढ़कर 190 हुआ। FY23 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 2,145 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का मुनाफा पिछली जून तिमाही के 1610 करोड़ रुपये से बढ़कर 2145 करोड़ रुपये हो गया है। BHARTI AIRTEL की आय सितंबर तिमाही में बढ़कर 34,530 करोड़ रुपये हो गई। जबकि जून तिमाही की कंपनी की आय 32,800 करोड़ रुपये रही थी। नतीजे आने के बाद ज्यादातर ब्रोकरेजेज ने इस पर खरीदारी करने को कहा है। जानते हैं ब्रोकरेजेज का नजरिया
JPMORGAN ON BHARTI AIRTEL : Overweight Call : target Raised To 860/Sh
JPMORGAN की BHARTI AIRTEL पर राय
GS On Bharti Airtel : Buy Call : Target At 880/Share
GS ने Bharti Airtel पर खरीदारी की रेटिंग दी है और उन्होंने इसका टारगेट 880 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी साल में एक बार टैरिफ में बढ़ोत्तरी करेगी।
CLSA On Bharti Airtel : Buy Call: Target At 930/Share
CLSA ने Bharti Airtel पर कहा है कि उन्होंने इस पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका टारगेट प्राइस 930 रुपये प्रति शेयर तय किया है। दूसरी तिमाही के नतीजे से आगे भी शेयर में तेजी रहने की संभावना है।
Citi On Bharti Airtel : Buy Rating: Target Raised To 955 From 860/Share
Citi ने Bharti Airtel पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसका लक्ष्य 860 रुपये से बढ़ाकर 955 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। रेवन्यू में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान था जबकि इसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )