BHARTI AIRTEL में नतीजों के बाद दिखा दबाव, जानें किन ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर लगाया दांव

BHARTI AIRTEL पर सिटी ने खरीदारी की राय देकर इसका लक्ष्य 1750 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के नतीजों के बाद उनका कहना है कि कंपनी के भारतीय मोबाइल बिजनेस का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA अनुमान से 1-2% कम रहा। लेकिन कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA में 2% का उछाल देखने को मिला

अपडेटेड Aug 06, 2024 पर 1:36 PM
BHARTI AIRTEL पर मैक्वायरी ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,280 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    BHARTI AIRTEL share price -  टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल के पहली तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का मुनाफा डबल हुआ। लेकिन EBITDA और मार्जिन का आंकड़ा अनुमान से कम रहा। इसका ARPU भी उम्मीद से कमजोर रहा। आज भारती एयरटेल फोकस में है। तिमाही आधार पर कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में उम्मीद के मुताबिक 2.4% ग्रोथ रही। कंसोलिडेटेड EBITDA 51.8% रहा जबकि 52.2% रहने का अनुमान था। कंपनी के साथ 22.6 लाख नए ग्राहक जुड़े जबकि FY24 का औसत 42 लाख रहा। कंपनी का मुनाफा 100.8% बढ़कर 4160 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की 735 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय से मुनाफा बढ़ा। हालांकि नतीजों के बाद भारती एयरटेल के शेयर पर दबाव दिख रहा है। इस स्टॉक पर विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी ने न्यूट्रल कॉल दी है जबकि सिटी ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    BROKERAGES ON BHARTI AIRTEL

    CITI ON BHARTI AIRTEL


    कंपनी के नतीजों के बाद सिटी ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1750 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के भारतीय मोबाइल बिजनेस का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा। तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA में 2% का उछाल देखने को मिला। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA अनुमान से 1-2% कम रहा। कंपनी का अफ्रीका कारोबार का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA पर असर दिखाई दिया। कंपनी ने भारतीय कैपेक्स में नरमी के संकेत दिये हैं जबकि फ्री कैश फ्लो में सुधार नजर आया है।

    ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, एक हफ्ते में पैसा बनाने के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

    MACQUARIE ON BHARTI AIRTEL

    मैक्वायरी ने भारती एयरटेल पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,280 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि भारतीय/कंसोलिडेटेड EBITDA में 12%/1% का उछाल देखने को मिला। पहली तिमाही में भारतीय/कंसो EBITDA अनुमान से थोड़ा कम रहा। कंपनी की एकमुश्त आय के चलते मुनाफा अनुमान से ज्यादा है। उम्मीद से कम ARPU से सेंटिमेंट पर असर संभव है। इसके साथ ही 1-2 साल में अर्निंग्स और कैश फ्लो में सुधार की उम्मीद है। वहीं टेलीकॉम सेक्टर में आगे अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।