BHARTI AIRTEL share price - टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल के पहली तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का मुनाफा डबल हुआ। लेकिन EBITDA और मार्जिन का आंकड़ा अनुमान से कम रहा। इसका ARPU भी उम्मीद से कमजोर रहा। आज भारती एयरटेल फोकस में है। तिमाही आधार पर कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में उम्मीद के मुताबिक 2.4% ग्रोथ रही। कंसोलिडेटेड EBITDA 51.8% रहा जबकि 52.2% रहने का अनुमान था। कंपनी के साथ 22.6 लाख नए ग्राहक जुड़े जबकि FY24 का औसत 42 लाख रहा। कंपनी का मुनाफा 100.8% बढ़कर 4160 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की 735 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय से मुनाफा बढ़ा। हालांकि नतीजों के बाद भारती एयरटेल के शेयर पर दबाव दिख रहा है। इस स्टॉक पर विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी ने न्यूट्रल कॉल दी है जबकि सिटी ने इस पर बुलिश नजरिया अपनाया है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
