Analyst call tracker: रेटिंग घटाए जाने के बावजूद ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाया Bharti Airtel का टारगेट प्राइस

भारती एयरटेल उन 10 कंपनियों में शामिल है, जिनके शेयरों को पिछली तिमाही में काफी एनालिस्ट्स ने डाउनग्रेड किया। पिछले तीन महीनों में एयरटेल के स्टॉक को लेकर 'बाय' रेटिंग की संख्या 28 से घटकर 24 हो गई, जबकि 'सेल' रेटिंग बढ़कर 3 से 4 हो गई। पिछले 6 महीनों में भारती एयरटेल के शेयरों की कीमतों में 14.2 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है।

अपडेटेड Sep 07, 2023 पर 10:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में एयरटेल का ARPU (एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर) बढ़कर 200 रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 183 रुपये था।

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) उन 10 कंपनियों में शामिल है, जिनके शेयरों को पिछली तिमाही में काफी एनालिस्ट्स ने डाउनग्रेड किया। पिछले तीन महीनों में एयरटेल के स्टॉक को लेकर 'बाय' रेटिंग की संख्या 28 से घटकर 24 हो गई, जबकि 'सेल' रेटिंग बढ़कर 3 से 4 हो गई। ब्रोकरेज हाउसों द्वारा रेटिंग डाउनग्रेड के बावजूद टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी के मामले सामने आए।

पिछले 6 महीनों में भारती एयरटेल के शेयरों की कीमतों में 14.2 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त के आखिर में कंपनी के शेयर की कीमत 856.40 रुपये थी। इसी अवधि में एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) में 10.3 पर्सेंट की बढ़त देखने को मिली।

एनालिस्ट्स ने एयरटेल को क्यों डाउनग्रेड किया

ब्रोकरेज फर्म जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने हालिया नोट में कहा है, 'हालिया तेजी की वजह से इस कंपनी के शेयरों में फिलहाल और बढ़ोतरी की संभावना सीमित हैं।' ब्रोकरेज फर्म ने एयरटेल की रेटिंग को 'बाय' से घटाकर 'होल्ड' कर दिया है। दौलत कैपिटल (Dolat Capital) के मुताबिक, निकट भविष्य में कंपनी के टैरिफ में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, लिहाजा स्टॉक प्राइस में बढ़ोतरी की गुंजाइश सीमित है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा, 'हमें निकट भविष्य में भारती एयरटेल में करेक्शन का अनुमान है।' दौलत कैपिटल ने कंपनी के शेयरों की रेटिंग को 'एक्युमुलेट' से घटाकर 'रिड्यूस' कर दिया है।


टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी क्यों

कुछ एनालिस्ट्स द्वारा टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी के बावजूद रेटिंग को डाउनग्रेड करने के मामले दिख रहे हैं। दरअसल, वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) की हालत ठीक नहीं होने से भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में मुख्य मुकाबला दो खिलाड़ियों- एयरटेल और जियो के बीच रहेगा और इस कंसॉलिडेशन से इन दोनों कंपनियों को फायदा होगा।

5जी, कस्टमर की संख्या में बढ़ोतरी आदि अहम फैक्टर

जियोजित ने SOTP मेथड के आधार पर एयरटेल के स्टॉक का टारगेट प्राइस 926 रुपये से बढ़ाकर 954 रुपये पर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने 5जी नेटवर्क की लॉन्चिंग, प्रीमियम कस्टमर्स की संख्या में बढ़ोतरी और अफ्रीकी बिजनेस की ग्रोथ के आधार पर टारगेट प्राइस बढ़ाया है। फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में एयरटेल का ARPU (एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर) बढ़कर 200 रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 183 रुपये था। संबंधित अवधि में कंपनी के पोस्टपेड कस्टमर्स की संख्या में 38.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। दौलत कैपिटल ने SOTP आधारित टारगेट प्राइस 845 से बढ़ाकर 865 रुपये पर दिया है। एयरटेल का स्टॉक पहले ही इस टारगेट को पार कर 876 रुपये पर पहुंच चुका है।

अन्य ब्रोकर्स भी एयरेटल पर बुलिश

एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने कंपनी के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,025 रुपये पर दिया है, जो मौजूदा मार्केट प्राइस (890 रुपये) से 15 पर्सेंट ज्यादा है। इसी तरह, मोतीला ओसवाल ( Motilal Oswal) ने भी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 950 रुपये से बढ़ाकर 1,020 रुपये कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।