Brokerage Calls on BPCL: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को 30 जून 2023 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंसोलीडेटेड नेट प्रॉफिट हायर मार्केटिंग मार्केट के बीच 10551 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 8960 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पहली तिमाही में BPCL की आय 1.12 लाख करोड़ रुपए रही है। हालांकि की इसके 1.08 लाख करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। BPCL का EBITDA मार्जिन 14 प्रतिशत रहा। जबकि इसके 12.9 प्रतिशत रहने का अंदाजा लगाया गया था। इस अवधि में कंपनी का EBITDA 15809.7 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि इसके 13,814 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। अब ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक पर ट्रेडिंग के लिए अलग-अलग रेटिंग जाहिर की है।
मॉर्गन स्टैनली ने बीपीसीएल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 425 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट कॉल मजबूत डिमांड ग्रोथ और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर केंद्रित है। मैनेजमेंट ने वैकल्पिक ईंधन, राइट्स इश्यू, कैपेक्स पर प्रगति और आउटलुक पर फोकस किया है। मैनेजमेंट ने बैलेंसशीट लीवरेज, ईंधन मूल्य में कटौती और रिफाइनिंग मार्जिन पर फोकस किया है। BPCL का मुख्य EBITDA और अर्निंग क्रमशः 34% और 32% बढ़ी। वित्त वर्ष 2024 के लिए कैश फ्लो अब कोविड के पहले स्तर पर वापस आ गया है।
जेफरीज ने बीपीसीएल पर रेटिंग को घटाते हुए होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 425 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिफाइनिंग और मार्केटिंग में मजबूत प्रदर्शन से EBITDA अनुमान से अच्छा रहा। रूसी कच्चे तेल पर सीमित छूट के साथ कमाई की गति नकारात्मक हो गई। मुनाफा सामान्य होने और कैपेक्स बढ़ने से वित्त वर्ष 2025 के बाद शुद्ध ऋण बढ़ेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)