देश के बड़े एक्सचेंज नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज (National Stock Exchange(NSE) पर तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। देश के तमाम ब्रोकरेज हाउसेज ने एक्सचेंज पर तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत की है। ब्रोकर्स ने Technical Glitch की शिकायत करते हुए कहा है कि NSE के ट्रेडिंग टर्मिनल पर Technical Glitch की वजह से ट्रेडिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्रोकर्स के मुताबिक NSE के F&O Rates अपडेट नहीं हो रहे हैं जिससे ब्रोकर्स सहित ट्रेडर्स और निवेशकों का कड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया में इस बारे खबरें प्रकाशित होने के बाद एनएसई तुरंत एक्शन में आ गया। एनएसई ने तकनीकी गड़बड़ी पर फौरन कार्रवाई करते हुए इसका निपटारा कर दिया।
एक्सचेंज के तुरंत एक्शन मोड में आ जाने के कारण NSE के F&O Rates अब अपडेट होने लगे हैं। कुछ TECHNICAL GLITCH के कारण अपडेट रुका था जिसे अब दूर कर दिया गया है। NSE के ट्रेडिंग टर्मिनल पर अब कामकाज सामान्य रूप से होता हुआ नजर आ रहा है।
इसके पहले जब ब्रोकर्स ने पाया कि एनएसई पर F&O Rates अपडेट नहीं हो रहे हैं तो उनके माथे पर शिकन की लकीरें उभर गईं थी क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मार्केट में उथल-पुथल जारी है। लोगों को बड़ी सावधानी से ट्रेड करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि रेट्स अपडेट नहीं होंगे तो इस वोलाटाइल बाजार में लोगों की चिंताएं बढ़ना लाजिमी है।