ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के शेयर के लिए 'होल्ड' रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज फर्म ने फाइनेंशियल ईयर 2024 और 2025 के लिए कंपनी के रेवेन्यू के अनुमान में क्रमशः 4% और 5% की बढ़ोतरी की है।
फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में कंपनी की शानदार परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए प्रभुदास लीलाधर ने केटरिंग सेगमेंट के लिए अपने अनुमानों में बदलाव किया है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के प्रति शेयर अर्निंग (EPS) से जुड़े अनुमानों में मौटे तौर कोई बदलाव नहीं किया है, क्योंकि कंपनी का बिजनेस मार्जिन अपेक्षाकृत कम है।
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन का रेवेन्यू ब्रोकरेज फर्म के अनुमानों से बेहतर रहा, जबकि इसका EBITDA मार्जिन 34.2 पर्सेंट है। हालांकि, 51.9 करोड़ रुपये के एकमुश्त चार्ज की वजह से कंपनी के प्रॉफिट (टैक्स के बाद) पर असर पड़ा।
ब्रोकरेज फर्म को फाइनेंशियल ईयर 2023 से 2025 के दौरान कंपनी सेल्स/टैक्स के बाद प्रॉफिट में 14%/13% सीएजीआर की दर से बढ़ोतरी की उम्मीद है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन से जुड़े रेल नीर के 4 और प्लांट जल्द चालू हो जाएंगे। साथ ही, कंपनी को केटरिंग सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। साथ ही, कई और ट्रेनों में इस सर्विस का विस्तार होने की संभावना है। इस सिलसिले में 200 कॉन्ट्रैक्ट को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
IRCTC का शेयर फाइनेंशियल ईयर 2024 और फाइनेंशियल ईयर 2025 के ईपीएस अनुमानों से क्रमशः 44 और 42 गुना पर कारोबार कर रहा है और इसे 700 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'होल्ड' रेटिंग दी गई है।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।