Brokerage Radar: इंडस टावर्स सहित इन 5 शेयरों पर लगाए दांव, ब्रोकरेज को मोटी कमाई का अनुमान

Brokerage Radar: शेयर बाजार में आज 5 दिसंबर को लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्मों ने कई कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की। इसमें इंडस टावर्स, परसिस्टेंट सिस्टम्स, जुनिपर होटल्स और हीरो मोटोकार्प जैसे दिग्गज स्टॉक्स शामिल हैं। वहीं नोमुरा ने सीमेंट सेक्टर को लेकर अपनी राय जाहिर की है

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 10:14 AM
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्म Citi ने इंडस टावर्स को 485 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है

Brokerage Radar: शेयर बाजार में आज 5 दिसंबर को लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्मों ने कई कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की। इसमें इंडस टावर्स, परसिस्टेंट सिस्टम्स, जुनिपर होटल्स और हीरो मोटोकार्प जैसे दिग्गज स्टॉक्स शामिल हैं। वहीं नोमुरा ने सीमेंट सेक्टर को लेकर अपनी राय जाहिर की है। आइए जानते हैं ब्रोकरेज फर्मों की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इसे क्या टारगेट प्राइस दिए हैं।

1. इंडस टावर्स (Indus Towers)

ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 485 रुपये प्रति शेयर रखा है।

- वोडाफोन ग्रुप पीएलसी कंपनी में अपनी बची हुई 3% हिस्सेदारी ₹2,700-2,800 करोड़ में बेचने की योजना बना रही है।

- वोडाफोन ग्रुप करीब 10.1 करोड़ डॉलर का बकाया कर्ज चुकाने के बाद ₹1,900-2,000 करोड़ की बाकी धनराशि वोडाफोन आइडिया में इक्विटी के रूप में डाली जाएगी।


- वोडाफोन आइडिया इस राशि का इस्तेमाल Indus Towers के पुराने बकाए का भुगतान करने में करेगी।

- यह राशि प्रति शेयर 7 रुपये के डिविडेंड के रूप में भुगतान की जा सकती है।

- वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में ₹11-12 प्रति शेयर डिविडेंड की संभावना।

- FY26 और FY27 में सालाना डिविडेंड ₹20 प्रति शेयर से अधिक हो सकता है, जिससे 6% का आकर्षक डिविडेंड यील्ड मिल सकता है।

2. परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems)

ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹8,462 प्रति शेयर किया है।

ग्रोथ के कई ड्राइवर और मार्जिन लीवर ऊंचे अनुमानों की ओर ले जा रहे हैं

अनोखी क्षमताओं के चलते कंपनी एक अलग लीग में कार्य कर रही।

निकट और लंबी, दोनों अवधि के रेवेन्यू अनुमानों को बढ़ाया जा रहा।

FY25-27 के दौरान यूएस डॉलर में सेल्स के 21% CAGR का अनुमान।

FY27 के लिए EBIT मार्जिन अनुमान 15.5% से बढ़ाकर 16.2% किया गया।

3. जुनिपर होटल (Juniper Hotels)

ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 430 रुपये रखा है।

- कंपनी भारत में ह Hyatt Keys की सबसे बड़ी मालिक है।

- हाई एंट्री बैरियर के साथ संपत्तियां बनाने का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।

- होटल इंडस्ट्री की मांग में फिर से मजबूती देखी जा रही है

- वित्त वर्ष 24-29 के दौरान होटल इंडस्ट्री की मांग, सप्लाई ग्रोथ को पार कर सकती है

- मुंबई के Grand Hyatt में ऑक्युपेंसी और ARR में सुधार के चलते, FY25-27 में 16% EBITDA CAGR का अनुमान।

4. हीरो मोटोकार्प (Hero MotoCorp)

ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley ने इस शेयर को अंडरवेट की रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 4,110 प्रति शेयर रखा है।

- कंपनी ने Vida V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है।

- बाजार हिस्सेदारी में स्थिर ग्रोथ कंपनी के मूल्यांकन को सुधार सकती है।

- नवंबर 2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की हिस्सेदारी 6% रही, और Vida वेरिएंट की प्राइसिंग काफी अच्छी रखी गई है।

5. सीमेंट सेक्टर पर Nomura की राय

- पूर्व और उत्तर भारत में सीमेंट के दाम बढ़े है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर कीमेंत 5 रुपये/बैग मासिक आधार पर बढ़ी।

- पूर्वी क्षेत्र में 16 रुपये/बैग और उत्तरी क्षेत्र में 13 रुपये/बैग की मासिक वृद्धि।

- दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में कीमतें स्थिर रहीं।

- मध्य क्षेत्र में कीमतें 2 रुपये/बैग मासिक आधार पर गिरीं।

यह भी पढ़ें- Agarwal Toughened Glass IPO Listin: ₹108 का शेयर ₹135 पर लिस्ट, फिर मुनाफावसूली पर फिसली टेंपर्ड ग्लास कंपनी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।