Brokerage top calls: एक्सिस बैंक, CHALET HOTELS, इंडिगो, डीएलएफ, गोदरेज प्रॉपर्टीज आज ब्रोकर्स के रडार पर

PRABHUDAS LILLADHER ने CHALET HOTELS पर बुलिश नजरिया अपनाया है। उन्होंने इसमें खरीदारी की रेटिंग देते हुए इस शेयर का लक्ष्य 455 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के ज्यादातर होटल मेट्रो शहरों में स्थित हैं। इस कंपनी के FY23 में CAGR आय ग्रोथ 19% रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 9:55 AM
Story continues below Advertisement
MOTILAL OSWAL ने AXIS BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और इसके शेयर का लक्ष्य 1130 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ब्रोकरेज हाउसेज ने आज ट्रेडिंग और इनवेस्टिंग के लिए कुछ स्टॉक्स चुने हैं। इसमें एक्सिस बैंक, CHALET HOTELS का स्टॉक शामिल है। इसके साथ ही इसमें इंडिगो, डीएलएफ, गोदरेज प्रॉपर्टीज पर ब्रोकर्स की निगाहें टिकी हैं। आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के जारी होने के बाद बैंकिंग स्टॉक्स पर बाजार का फोकस बढ़ा है। वहीं ब्रोकर्स ने आज बैंकिंग स्टॉक में प्राइवेट सेक्टर का दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक पर बाय कॉल दी है। वहीं इंडिगो पर ब्रोकरेज हाउसेज को लगता है कि आगे इसकी प्रॉफिटैब्लिटी में सुधार नजर आ सकता है। जबकि रियल एस्टेट सेक्टर से आज ब्रोकरेज हाउसेज को डीएलएफ, प्रेस्टीज, सोभा, ओबेरॉय रियल्टी और मैक्रोटेक पसंद आ रहे हैं।

    MOTILAL OSWAL ON AXIS BANK

    मोतीलाल ओसवाल ने एक्सिस बैंक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1130 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक साल 2023 के लिए उनका टॉप पिक है।

    PRABHUDAS LILLADHER ON CHALET HOTELS


    प्रभुदास लीलाधार ने CHALET HOTELS पर खरीदारी की रेटिंग देने के साथ इस शेयर का लक्ष्य 455 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के ज्यादातर होटल मेट्रो शहरों में हैं। FY23 में CAGR आय ग्रोथ 19% रहने का अनुमान है। FY25 में CAGR प्रॉफिट ग्रोथ 68% संभव है।

    Buzzing Stocks: आज बाजार में फोकस में रहने वाले रेल विकास निगम, मॉइल, एसपी अपेरल्स और अन्य स्टॉक्स

    KOTAK INSTL EQ ON INDIGO

    KOTAK INSTL EQ ने इंडिगो पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2400 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में नियर टर्म में प्रॉफिटैब्लिटी में सुधार नजर आ सकता है। इसके मार्केट शेयर घटने का रिस्क इसके फाइनेंशियल पर बहुत कम असर डालेगा।

    MS On Real Estate

    मॉर्गन स्टैनली ने रियल एस्टेट पर पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने DLF, Prestige और Sobha पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि Oberoi और Macrotech पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही उन्होंने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर अंडरवेट रेटिंग दी है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।