जून 2024 तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर की परफॉर्मेंस अनुमानों के मुताबिक रही। इस दौरान कंपनी की नेट सेल्स में सालाना आधार पर 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि वॉल्यूम ग्रोथ 4 पर्सेंट रही। जहां तक मांग का सवाल है, तो इसमें ग्रामीण स्तर पर रिकवरी के साथ-साथ लगातार बेहतरी नजर आई। कंपनी ने नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च और मार्केटिंग पर आक्रामक तरीके से खर्च के जरिये वॉल्यूम आधारित ग्रोथ पर फोकस किया।
