Get App

Brokerage Report: मोतीलाल ओसवाल ने दी रेमंड के शेयरों को खरीदने की सलाह, टारगेट प्राइस 2,320 रुपये

रेमंड का रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 9.4 अरब डॉलर रहा। रियल एस्टेट सेगमेंट में मजबूत परफॉर्मेंस और मैनी प्रिसिजन प्रोडक्ट्स (MPPL) के योगदान की वजह से कंपनी की परफॉर्मेंस काफी बेहतर रही है। कंपनी ने मार्च 2024 में MPPL का अधिग्रहण किया था। जून तिमाही में रेमंड का इबिट्डा दो गुना से भी ज्यादा बढ़कर 1 अरब डॉलर हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 6:10 PM
Brokerage Report: मोतीलाल ओसवाल ने दी रेमंड के शेयरों को खरीदने की सलाह, टारगेट प्राइस 2,320 रुपये
कंपनी के रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग बिजनेस की कुल वैल्यू 2,310 रुपये प्रति शेयर है।

रेमंड पर मोतीलाल ओसवाल की रिसर्च रिपोर्ट

रेमंड का रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 9.4 अरब डॉलर रहा। रियल एस्टेट सेगमेंट में मजबूत परफॉर्मेंस और मैनी प्रिसिजन प्रोडक्ट्स (MPPL) के योगदान की वजह से कंपनी की परफॉर्मेंस काफी बेहतर रही है। कंपनी ने मार्च 2024 में MPPL का अधिग्रहण किया था। जून तिमाही में रेमंड का इबिट्डा दो गुना से भी ज्यादा बढ़कर 1 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान इबिट्डा मार्जिन 1 पर्सेंट बढ़कर 10.8 पर्सेंट रहा। हालांकि, ब्याज खर्च ज्यादा रहने से एडजस्टेड PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) ग्रोथ 26 पर्सेंट रही और इस मार्जिन में 3.50 पर्सेंट की गिरावट रही।

आउटलुक

कंपनी को लेकर हमारी वैल्यएशन 126 अरब रुपये (1,900 रुपये प्रति शेयर) है। फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए अनुमानों के मुताबिक, इंजीनियरिंग बिजनेस की वैल्यू EV/EBITDA का 12 गुना यानी 410 रुपये प्रति शेयर है। रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग बिजनेस की कुल वैल्यू 2,310 रुपये प्रति शेयर बैठती है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें